मॉडल माहिका के साथ दिखे हार्दिक पंड्या, VIDEO: नताशा से तलाक के बाद माहिका को डेट करने की खबरें, जानिए कौन है ये मॉडल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे मॉडल माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और माहिका एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल, वीडियो में 31 साल के हार्दिक पंड्या और 24 साल की माहिका नजर आ रहे हैं। दोनों येलो कलर की लेम्बोर्गिनी कार से एयरपोर्ट पहुंचे थे। वीडियो साफ दिख रहा है कि पंड्या सबसे पहले उतरते हैं। इसके बाद वे माहिका का इंतजार भी करते हैं।
पैपराजी से बचते नजर आए पंड्या-माहिका
माहिका उतरकर पास आती हैं और हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ती हैं, लेकिन पंड्या अपना हाथ हटा लेते हैं। दोनों एयरपोर्ट के अंदर गए। इस दौरान पंड्या और माहिका पैपराजी से बचते नजर आए। दोनों ने साथ में फोटो नहीं खिंचवाया।
कौन हैं मॉडल माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक योग ट्रेनर और फेमस मॉडल हैं। उन्हें IFA मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है। माहिका ऑस्कर विनर डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है।
इसके अलावा माहिका ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं। माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के 52.8 हजार फॉलोअर्स (9 अक्टूबर 2025 तक) हैं।
इस तरह पंड्या-नताशा का तलाक हुआ
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्या है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।
जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया
नताशा से तलाक के बाद पंड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। कई मौकों पर जैस्मिन को स्टेडियम में मैच देखते हुए कैप्चर किया गया, लेकिन अब यह खबरें गलत साबित होती दिख रही हैं। नया वीडियो सामने आने से कयास लगाए जा रहे हैं कि पंड्या और माहिका एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।

