हार्दिक पंड्या जल्द वापसी करेंगे: CoE में रिहैब जारी, सर्जरी की जरूरत नहीं; एशिया कप में इंजर्ड हुए थे
Published:
3 min read

हार्दिक पंड्या जल्द फिट होकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. हार्दिक पंड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके चलते पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेल पाए थे। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 सीरीज में भी हार्दिक को टीम में जगह नहीं मिली।
अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंड्या जल्द ठीक होकर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
सर्जरी की जरूरत नहीं
हार्दिक ने 14 अक्टूबर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु में चार हफ्ते के लिए रिहैब कर रहे है। इसी दौरान साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले अपनी फिटनेस पूरी तरह से हासिल कर लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट इतनी गहरी नहीं है कि सर्जरी की जरूरत पड़े। CoE की मेडिकल टीम की निगरानी में वह रिहैब कर रहे हैं। 32 साल के हार्दिक दिवाली के समय कुछ दिन की छुट्टी के लिए घर वापस आए थे। आज उन्हें दोबारा मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है, वे दोबारा CoE में रिपोर्ट करेंगे।
साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान कर सकते हैं वापसी
साउथ अफ्रीका टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी। इस दौरान वे टीम इंडिया के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक सीमित ओवर वाले मैच से ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। देखना होगा कि वे टेस्ट सीरीज से पहले फिट होते है कि नहीं।
एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे पंड्या
श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक को चोट लगी थी, जिसके कारण हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जगह नहीं मिली। तब से वे मैदान से दूर ही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
हार्दिक का न होना टीम के लिए नुकसान
बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा - हार्दिक जैसे खिलाड़ी का न होना टीम के लिए कमी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि नीतीश को खेलने का मौका मिल रहा है और हम उसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे वनडे से पहले उन्होंने कहा कि हर टीम को एक ऑलराउंडर चाहिए होता है और हम नीतीश को उसी रोल में तैयार कर रहे हैं। तैयारी अच्छी है, लेकिन हार्दिक की कमी महसूस होगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 10 मैच होंगे
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट: 14 से 18 नवंबर, नई दिल्ली
दूसरा टेस्ट: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
वनडे सीरीज
पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज
पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20: 11 दिसंबर, मोहाली
तीसरा टी20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

