हार्दिक पंड्या बेच रहे Range Rover Vogue: 1.35 करोड़ रुपए प्राइस; 2019 मॉडल, 80 हजार KM चली
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी लग्जरी कार रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) बेच रहे हैं। मुंबई के एक लग्जरी कार डीलर ने इस SUV को 1.35 करोड़ रुपए में ऑन सेल लिस्ट किया है। हार्दिक की यह कार उनके लग्जरी कार कलेक्शन की सबसे फेमस गाड़ियों में से एक रही है।
1.35 करोड़ रुपए रखी गई प्राइस
यह व्हाइट कलर की Range Rover Vogue 4.4 LWB Autobiography है। इसकी प्राइस 1.35 करोड़ रुपए रखी गई है। ये कार हार्दिक के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

2019 मॉडल, 80 हजार KM चली
डीलर के मुताबिक, यह SUV 2019 मॉडल है। इसमें डीजल इंजन दिया गया है। कार अब तक करीब 80 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसके साथ कंपनी का पूरा सर्विस रिकॉर्ड, कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस और महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन भी मौजूद है। इसका VVIP रजिस्ट्रेशन नंबर '1234' है।
कार में इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, सॉफ्ट क्लोज डोर्स, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, ऑटोमैटिक फुटस्टेप्स और एग्जीक्यूटिव क्लास रियर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट सीट्स 24-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ आती हैं, जिनमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन भी मिलता है।

