मुंबई इंडियंस के साथ खत्म हो सकता है हार्दिक का सफर: खराब फॉर्म के बाद चर्चा तेज, 8 मैच में महज 146 रन बनाए; कई टीमें लेने के लिए तैयार
Published:
3 min read

सीजन में हार्दिक पांड्या ने अब तक 8 मैच में लगभग 146 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 136 रहा है। उनकी बॉलिंग से टीम को ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया है। टीम ने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की साझेदारी अब ज्यादा लंबी चलती नहीं दिख रही। तीन सीजन बीत जाने के बाद भी यह जोड़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। मुंबई इंडियंस जैसी पांच बार की चैंपियन टीम पिछले दो सालों में बेहद कमजोर नजर आई और इसका असर सीधे कप्तान हार्दिक पांड्या की छवि पर पड़ा है। इस सीजन में टीम की 8 मैच में हार्दिक ने महज 146 रन बनाए हैं।
अगर हार्दिक मुंबई छोड़ते हैं तो उन्हें लेने के लिए कई टीमें तैयार बैठी हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीम शामिल है खबरें तो यहां तक हैं कि लखनऊ और मुंबई के बीच हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की अदला-बदली वाला बड़ा ट्रेड भी हो सकता है।
5 बार की विनर है
मुंबई की पहचान हमेशा मुश्किल हालात से मैच जीतने वाली टीम की रही है। 2014 में टीम लगातार सात मैच हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी। 2017 और 2019 में आखिरी ओवर तक रोमांचक मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब वही टीम मैदान पर संघर्ष करती नजर आ रही है। इस सीजन में भी मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
टीम कॉडिर्नेशन सही नहीं
हालांकि सिर्फ हार्दिक को टीम की नाकामी का जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म, जसप्रीत बुमराह की कम विकेट, रोहित शर्मा का कुछ मैच मिस करना और टीम का संतुलन बिगड़ना भी बड़ी वजहें रहीं। लेकिन कप्तान होने के नाते सबसे ज्यादा दबाव हार्दिक पर ही आया। मैदान के बाहर भी हार्दिक लगातार चर्चा में रहे। उनकी निजी जिंदगी और नई रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हुईं। फैंस का एक हिस्सा अब भी उन्हें पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया है। 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में हुई हूटिंग के बाद अब फिर वैसा ही माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
1:30 बजे रात को ट्रेनिंग कर रहे
सबसे बड़ी बात यह है कि हार्दिक पिछले तीन मैचों से टीम के साथ नजर नहीं आए। वह अगले मैच के लिए भी टीम के साथ नहीं दिखे। देर रात 1:30 बजे पोस्ट किए गए ट्रेनिंग वीडियो ने भी कई तरह की सवाल उठे है, साथ ही उनकी पुरानी बैक इंजरी का फिर से उभरना चिंता बढ़ाने वाला है।
कई प्लेयर फैनचाईजी अलग हुए है
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मुंबई और हार्दिक अलग होते हैं तो दोनों के लिए यह फैसला बेहतर हो सकता है। IPL में कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को छोड़कर दूसरी टीम को जॉइन किया हैं। डेविड वॉर्नर, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो चुका है।

8 मैच में 146 रन बनाए
सीजन में हार्दिक की परफॉर्मेंस एवरेज रही है। उन्होंने अब तक 8 मैच में लगभग 146 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 136 रहा है। उनकी बॉलिंग से टीम को ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया है। टीम ने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

