पंड्या को रवि बिश्नोई ने आउट किया : हार्दिक ने उसको गले लगाया, VIDEO वायरल
Published:
3 min read

हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से 5 मैच की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा और गुजरात के बीच खेले गए मैच में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद उनका रवि बिश्नोई को गले लगाना खेल भावना की मिसाल बन गया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के दौरान बड़ौदा और गुजरात के बीच हुए मैच में एक बेहद प्यारा पल देखने मिला। यह पल क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच मौजूद असली दोस्ती और सम्मान की भावना को दिखाता है। हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई के बीच हुई यह छोटी-सी मुलाकात अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
7वें ओवर का पल
मैच के दौरान 7वें ओवर में हार्दिक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे शॉट टाइम नहीं कर सके और कैच आउट हो गए।
मैदान पर गुजरात की टीम ने खुशी मनाई। बिश्नोई ने विकेट मिलने पर अपने हाथ हवा में उठाए और जश्न मनाया। इसी बीच, सबको हैरान करते हुए पांड्या शांत मन से रवि के पास पहुंचे। आमतौर पर बल्लेबाज आउट होने पर थोड़ा निराश दिखते हैं, लेकिन हार्दिक ने इसके बिल्कुल अपोजिट एक्ट किया।
हार्दिक ने न तो कोई नाराजगी दिखाई और न ही गुस्सा। उन्होंने मुस्कुराते हुए पहले रवि बिश्नोई को हाई-फाइव दिया और फिर गले लगा लिया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर जो मुस्कान थी, उसने फैन्स का दिल जीत लिया। मैदान पर मौजूद प्लेयर भी इस खूबसूरत पल को देखकर हैरान रह गए।
यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाखों फैंस ने इस वीडियो को शेयर किया और हार्दिक की खेल भावना की तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि यही असली क्रिकेट स्पिरिट है। यहां मुकाबला है, लेकिन मन में किसी के लिए गलत भाव नहीं है।हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वहीं रवि बिश्नोई लगातार अच्छी बॉलिंग के दम पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में मैदान पर इस तरह का अपनापन और सम्मान दिखना युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है।
एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे पंड्या
श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक को चोट लगी थी, जिसके कारण हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जगह नहीं मिली। तब से वे मैदान से दूर ही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से 5 मैच की टी20 सीरीज में वो वापसी कर सकते हैं।

टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 : 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20 : 11 दिसंबर, मोहाली
तीसरा टी20 : 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20 : 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20 : 19 दिसंबर, अहमदाबाद

