हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा फिट: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलना लगभग तय, 13 जून को पहला मैच
Published: Updated:
2 min read

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वे जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं। विराट कोहली पहले ही चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में हार्दिक और रोहित की वापसी ने भारतीय टीम को बड़ी राहत दी है।
हार्दिक की वापसी
IPL 2026 सीजन के दौरान हार्दिक ने पीठ में तकलीफ के चलते कुछ मुकाबले नहीं खेले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक- हार्दिक ने बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस भी हासिल कर ली है।
हार्दिक के फिट होने से भारतीय टीम मजबूत होगी। वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। साथ ही तेज गेंदबाजी में भी अहम रोल निभाते हैं।

कोहली के बाहर होने से बढ़ी जिम्मेदारी
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया। ऐसे में हार्दिक पंड्या पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

रोहित पर अभी भी सस्पेंस
दूसरी ओर रोहित शर्मा को लेकर भी क्लियर हो गया है। हिटमैन ने भी CoE में फिटनेस टेस्ट दिया था। एक दिन पहले ही टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि उन्हें ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक रोहित फिट नजर आ रहे हैं। हालांकि फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 20 जून 2026 तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है।

भारत Vs अफगानिस्तान शेड्यूल
पहला वनडे: 13 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून 2026, चेन्नई
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

