ललित मोदी ने 2008 स्लैपगेट का अनसीन वीडियो शेयर किया: हरभजन ने 18 साल पहले श्रीसंत को मारा थप्पड़; 200 बार मांगी माफी और बेटी से जताया अफसोस
Published:
3 min read

ललित मोदी ( लेफ्ट ) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर और पहले चैयरमैन थे। श्रीसंत ने 2008 IPL में 19 विकेट लिए थे। ( फाइल )
स्पोर्ट्स डेस्क - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। शुरुआत 2008 में हुई थी। अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इसके पहले सीजन में हुई हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच 'स्लैपगेट’ इंसिडेंट आज भी लोगों के जेहन में है। IPL के फाउंडर और एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने इस घटना का एक पुराना ओरिजिनल वीडियो शेयर किया है।
यह वाकया 2008 के पहले सीजन का है, जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। यह घटना स्लैपगेट के नाम से जानी जाती है।
सिक्योरिटी कैमरे का फुटेज सामने आया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनर कैप्टन माइकल क्लार्क के साथ पॉडकास्ट में ललित मोदी ने एक वीडियो शेयर किया। इसे मैच के वक्त टेलिकास्ट में नहीं दिखाया गया था।
मोदी ने कहा - मैच खत्म के बाद सारे कैमरे बंद कर दिए थे। हालांकि, एक सिक्योरिटी कैमरे में वह इंसिडेंट सेव हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रीसंत और भज्जी आमने-सामने आते हैं और हरभजन उन्हें थप्पड़ मार देते हैं।
ये रहा वह ओरिजिनल वीडियो।
One of the wildest moments in IPL history, Unseen footage of the Bhajji–Sreesanth slapgate that never been aired#IPL pic.twitter.com/E9Ux8bodOW
— Vishal (@Fanpointofviews) August 29, 2025
उन्होंने आगे कहा - मैंने इतने समय से इसे पब्लिक नहीं किया। आज उस इंसिडेंट को 18 साल हो चुके हैं। हाल ही में हरभजन ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर उनके और श्रीसंत के बीच हुई इस बारे में अफसोस जताया था।
ऐसी गलती दोबारा न हो
भज्जी ने कहा था- एक चीज जो मैं अपनी जिंदगी में बदलना चाहता हूं, वह है श्रीसंत के साथ हुई घटना। मैं उस घटना को कॅरियर से हटाना चाहता हूं। जो हुआ वह गलत था और मुझे वह नहीं करना चाहिए था। हालांकि, जो हुआ या मैंने किया, उसके लिए मैं श्रीसंत से 200 बार माफी मांग चुका हूं। यह गलती थी। हम सभी गलती करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि ऐसी गलती दोबारा न हो। वो मेरा टीममेट था।"
श्रीसंत की बेटी का जिक्र
हरभजन ने आगे बताया – कई साल बाद भी मुझे जो बात सबसे ज्यादा चुभती है, वह ये कि जब मैं श्रीसंत की बेटी से मिला और उससे प्यार से बात कर रहा था, तो उसने कहा कि "मैं आपसे बात नहीं करना चाहती, आपने मेरे पापा को मारा था।" मेरा दिल टूट गया और मैं रोने लगा था। मैं अब भी उनकी बेटी से माफी मांगता हूं कि मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं उनसे कहता हूं कि मैं उस तरह का इनसान नहीं हूं। काश वो बड़ी होकर मुझे उस नजर से न देखे। मैं चाहता हूं कि वो यह सोचे कि उसके चाचा हमेशा उसके साथ रहेंगे, उसकी हर मुमकिन मदद करेंगे। मैं इस चैप्टर को खत्म करना चाहता हूं।

