हरभजन के 'टर्बनेटर' बनने की कहानी: मंकी गेट-स्लैपगेट स्कैंडल में फंसे, 2008 में बैन भी हुए; क्रिकेट के बाद सियासत का मैदान संभाला
Published:Updated:
4 min read
स्पोर्ट्स डेस्क.वर्ल्ड क्रिकेट में एक नाम मशहूर रहा। टर्बनेटर...द किंग ऑफ फिरकी...भज्जी.... हरभजन सिंह। आज भज्जी 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं...
मौका खास है तो बात भी खास होनी चाहिए। हरभजन को 'टर्बनेटर' क्यों कहा जाता है? यह नाम उन्हें यूं ही नहीं मिला। सिख हैं तो हमेशा पगड़ी पहनते हैं। अंग्रेजी में इसे टर्बन कहा जाता है। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम उनके सामने बेबस नजर होने लगी तो उनके ही मीडिया ने भज्जी को नाम दिया- टर्बनेटर। यह 'टर्बन' और 'टर्मिनेटर' से मिलकर बना।
एक और किस्सा सुनिए... जनवरी 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के दौरान बड़ा विवाद हुआ था। इसेमंकीगेट के नाम से जाना जाता है। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने आरोप लगाया कि हरभजन ने उन्हें 'मंकी' (बंदर) कहा। इसे नस्लवादी यानी रेसिज्म करार दिया गया। उन पर बैन तो लगा, लेकिन आरोप साबित नहीं हुए और जाहिर है ये बैन भी नहीं रहा।
चंद खास तस्वीरों के साथ हम भज्जी के बर्थडे को सेलिब्रेट करते हैं....
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार सरदेव सिंह और माता का नाम अवतार कौर है। फोटो सोर्स- @harbhajan3
साल 2000 में पिता के निधन के बाद हरभजन ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने तीनों बहनों की शादी भी करवाई। फोटो सोर्स- @harbhajan3
तस्वीर हरभजन सिंह के अंडर-19 दिनों की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए फैन्स से पूछा था- पहचानो तो मानें... 1998/99 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिन। बताओ, मेरे साथ खड़े ये दो खिलाड़ी कौन हैं?" फोटो सोर्स- @harbhajan3
हरभजन सिंह ने अपनी भतीजी जसप्रीत कौर के जन्मदिन पर यह तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो @jaskaur1717 पुत्तर। क्या तुम्हें यह तस्वीर याद है? शायद नहीं, क्योंकि तब तुम सिर्फ 5-6 साल की थीं। फोटो सोर्स- @harbhajan3
हरभजन का जन्म 3 जुलाई को हुआ था। इसलिए वह 3 को लकी नंबर मानते हैं। भारत और मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 3 नंबर जर्सी ही पहनी। क्रिकेट के बाद हरभजन सियासत में भी आए। फिलहाल, वो राज्यसभा सांसद हैं। फोटो सोर्स- @harbhajan3हरभजन ने 1998 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। इसी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 32 विकेट लिए थे। फोटो सोर्स- @harbhajan3
फरवरी 2002 में पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह को राज्य पुलिस में DSP पोस्ट का ऑफर दिया था। 2012 में सरकार ने कहा कि हरभजन ने पुलिस सेवा की जगह क्रिकेट और ग्लैमर वर्ल्ड को प्रायोरिटी दी। इसलिए यह ऑफर वापस ले लिया गया। फोटो सोर्स- @harbhajan3
हरभजन 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। फोटो सोर्स- @harbhajan3
शुरुआत में हरभजन बैटर बनना चाहते थे। बाद में कोच दविंदर अरोड़ा की सलाह पर उन्होंने ऑफ स्पिन बॉलिंग शुरू की। कहा जाता है कि कप्तान सौरव गांगुली को नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार फोन पर भज्जी के टैलेंट के बारे में बताया था। फोटो सोर्स- @harbhajan3
2011 में हरभजन ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी से ब्रेक का फैसला किया था। इसलिए हरभजन कप्तान बने। उनकी कप्तानी में टीम ने पहली बार चैंपियंस लीग T20 जीती। फोटो सोर्स- @harbhajan3
29 अक्टूबर 2015 को हरभजन सिंह ने बॉलीवुड एक्टर गीता बसरा से शादी की। दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन हुए। फोटो सोर्स- @harbhajan3
हरभजन और गीता के दो बच्चे हैं। बेटी हिनाया हीर का जन्म 2016 में और बेटे जोवन वीर सिंह का जन्म 2021 में हुआ। फोटो सोर्स- @harbhajan3
हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 T20I खेले। तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर उनके नाम 711 इंटरनेशनल विकेट हैं। फोटो सोर्स- @harbhajan3