शिवम दुबे की बर्थ डेट पर कन्फ्यूजन : पत्नी ने 25 जून को विश किया, विकिपीडिया और क्रिकेट वेबसाइट्स पर बर्थ डेट 26 जून
Published:Updated:
4 min read
स्पोर्ट्स डेस्क. मैदान पर शांत, लो-प्रोफाइल और हमेशा स्माइल के साथ नजर आने वाले शिवम दुबे ने जीवन के 33 बसंत पूरे कर लिए हैं। यानी आज दुबे जी 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें शुभकामनाएं…
अब जरा रुकिए….इस स्टार ऑलराउंडर के बर्थडे को लेकर इतना कन्फ्यूजन क्यों है भाई? ये हम नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंटेड प्रूफ्स बता रहे हैं।
दरअसल, शिवम को उनकी पत्नी अंजुम खान ने 25 को बर्थडे विश किया। कुछ न्यूज पोर्टल भी 25 जून ही उनकी बर्थ डेट बता रहे हैं। हालांकि, क्रिकइन्फो और BCCI यह तारीख 26 जून बता रहे हैं।
बहरहाल, तारीख जो हो…बात तो जन्मदिन और इस मौके को चंद तस्वीरों के साथ यादगार बनाने की है। तो चलिए बर्थडे बॉय शिवम से जुड़ी तस्वीरों के साथ इस सफर को सुहाना बनाते हैं….
मुंबई में 26 जून 1993 को जन्मे शिवम दुबे इस तस्वीर में अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। कम उम्र में उनका वजन काफी ज्यादा था। स्कूल कोच निलेश भोसले ने एक बार उन्हें "टैलेंटेड लेकिन मोटा लड़का" कहा था। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)शिवम बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे। उनके पिता ने सबसे पहले उनके टैलेंट को पहचाना। स्कूल क्रिकेट में उन्होंने हंसराज मोरारजी स्कूल को अंडर-14 गाइल्स शील्ड जिताने में मेजर रोल प्ले किया। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)तस्वीर में शिवम अपनी बहन पूजा दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। पूजा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। फैमिली के साथ सादा जीवन जीती हैं। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
शिवम के पिता राजेश दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से मुंबई आए थे। बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कोशिश की। शिवम कई बार अपनी सफलता का क्रेडिट पिता के सपोर्ट को दे चुके हैं। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
15 से 20 साल की उम्र के बीच शिवम क्रिकेट से दूर हो गए थे। वापसी के बाद उन्होंने फिटनेस पर मेहनत की। करीब 10 KG वजन कम किया। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
शिवम ने जनवरी 2016 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से टी20 क्रिकेट में कदम रखा। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी मौका मिला। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
फिटनेस इश्यूज, क्रिकेट से 5 साल का ब्रेक और फिर टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर किसी इंस्पायरिंग स्टोरी से कम नहीं है। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिवम को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और फिर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद शिवम को 2019 में भारतीय टीम से बुलावा मिला। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले से उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
अंजुम खान की उम्र शिवम दुबे से 6 साल ज्यादा है। कॉमन फ्रेंड के जरिए पहली मुलाकात हुई। कहा जाता है कि दोनों की फैमिलीज शादी के लिए तैयार नहीं थीं। तमाम जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्यार जीता और दोनों ने शादी कर ली। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा अयान और बेटी महविश। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के बीच शिवम परिवार के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
साल 2024 में शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया। भारत के विश्व विजेता बनने के सफर में वे टीम का हिस्सा रहे और उनके लिए यह करियर के सबसे यादगार पलों में से एक रहा। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)
दुबे जी अयान-मेहविश और परिवार पर किस कदर न्योछावर हैं, इसकी मिसाल टी20 वर्ल्ड 2026 जीतने के बाद मिली। जब अहमदाबाद से मुंबई की फ्लाइट नहीं मिली तो वो अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन से ही मुंबई पहुंच गए। (फोटो सोर्स - @dubeshivam)