लंच से पहले टी ब्रेक : गुवाहाटी टेस्ट के लिए नियम बदला, सूर्यास्त जल्द होने के चलते फैसला
Published:
3 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट 14 नवंबर से शुरू होगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिलेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट 14 नवंबर से शुरू होगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह मैच इसलिए खास है क्योंकि पहली बार गुवाहाटी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। हालांकि, इससे भी ज्यादा चर्चा में है BCCI का एक फैसला। इसके तहत गुवाहाटी टेस्ट में खिलाड़ियों को लंच से पहले टी ब्रेक मिलेगा
इस टेस्ट का शेड्यूल अलग
BCCI ने गुवाहाटी टेस्ट के लिए मैच के समय में बदलाव किया है। असम की राजधानी गुवाहाटी में सूरज जल्दी निकलता है और अस्त भी जल्दी हो जाता है। ऐसे में दिन की रोशनी कम समय तक रहती है। इसी कारण BCCI ने फैसला किया कि खेल का समय आधा घंटा पहले शुरू होगा और खाने के ब्रेक का क्रम भी उल्टा रहेगा।

BCCI ने बताया टाइम टेबल
BCCI सचिव देवजीत सैकिया खुद गुवाहाटी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मैच की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी और टॉस 8:30 बजे होगा। पहला सेशन सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगा। उसके बाद खिलाड़ी लंच नहीं बल्कि चाय का ब्रेक लेंगे, जो 11 से 11:20 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरा सत्र 11:20 से 1:20 तक चलेगा और फिर असली लंच ब्रेक होगा जो 1:20 से 2 बजे तक रहेगा। दिन का आखिरी सेशन 2 से 4 बजे तक होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर आधे घंटे बढ़ाया जा सकता है।
यह टेस्ट मैच खास
हालांकि ऐसा बदलाव केवल डे-नाइट टेस्ट मैचों में होता है। जहां रोशनी और समय के हिसाब से सेशन एडजस्ट किया जाता है। लेकिन यह पहली बार होगा जब किसी दिन के टेस्ट मैच में “टी ब्रेक” लंच से पहले रखा गया है। इस फैसले से गुवाहाटी की ज्योग्राफिकल लोकेशन और माहौल को देखते हुए, इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में यह चेंज किया गया है।

असम के फैंस खुश
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच यादगार है। यह शहर पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। ODI और टी-20। खेले जा चुके हैं। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए नई शुरुआत होगी। इस मैच से असम के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।गुवाहाटी के फैन्स न सिर्फ भारत-साउथ अफ्रीका के मुकाबले का मजा लेंगे, बल्कि इस अलग टाइम टेबल का भी गवाह बनेंगे, जो भारतीय क्रिकेट में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो।

गंभीर पहुंचे कालीघाट मंदिर
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सीरीज की शुरुआत से पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर देवी काली की पूजा की। गंभीर ने देवी से टीम की जीत और प्लेयर के अच्छे परफॉर्मेंस की कामना की।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से पहला और 22 नवंबर से दूसरा टेस्ट है।
-
पहला मैच: 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
-
दूसरा मैच: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
टीम इस तरह है
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

