गुवाहाटी टेस्ट-6812: इंडिया को जीत जरुरी,अफ्रीका 0-1 से आगे, पिच रिपोर्ट और वेदर कैसा रहेगा, इस मैच का कम्पलीट प्रिव्यू
Published:
3 min read

साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे।@BCCI
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर 2025 तक गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच इसलिए खास है क्योंकि पहली बार पूर्वोत्तर भारत में कोई टेस्ट मैच हो रहा है। साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। उन्होंने पहला टेस्ट 30 रन से जीत लिया था। इसलिए भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। अगर भारत यह मैच हारता है, तो वह सीरीज भी हार जाएगा।
गुवाहाटी टेस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां सुबह और शाम की रोशनी कम मिलती है। इसी वजह से मैच के समय में बदलाव किया गया है। मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा। आमतौर पर टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन यहां ओवर्स का नुकसान न हो, इसलिए समय बदला गया है। सबसे अलग बात यह है कि इस टेस्ट में टी ब्रेक लंच से पहले रखा गया है।
यहां सेशन इस तरह होंगे
पहला सेशन: 9:00 से 11:00 बजे
टी ब्रेक: 11:00 बजे
दूसरा सेशन: 11:20 से 1:20 बजे
लंच: 1:20 बजे
तीसरा सेशन: 2:00 से 4:00 बजे
वेटर रिपोर्ट
मौसम की बात करें तो नवंबर में गुवाहाटी का मौसम बहुत आरामदायक होता है। दिन का तापमान लगभग 27°C और रात को लगभग 18°C के आसपास रहता है। बारिश की आशंका बहुत कम है। नवंबर में आमतौर पर सिर्फ एक दिन ही बारिश होती है। थोड़ी नमी जरूर रहती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट के लिए एकदम ठीक रहने वाला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैच में बारिश की वजह से खेल नहीं रुकेगा।
पिच रिपोर्ट
यहां पर ODI और टी20 मैच हुए हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट हमेशा अच्छा रहा है। शुरुआती ओवरों में पिच पर नमी होने के कारण पेसर को शुरुआत में सीम और स्विंग मिलती है। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स अहम किरदार अदा करते हैं। ओवरऑल पिच को देखा जाए तो गेंदबाजों को थोड़ी अधिक मदद पिच से मिल सकती है। भारतीय पिचों पर देखने को मिलता है। तीसरे और चौथे दिन स्पिनर्स को भी काफी मदद देखने को मिल सकती है। टॉस जीतकर पहले बैंटिग करना फायदेमंद रहेगा। पहली इनिंग में 350+ रन का टोटल एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है।
टीम कॉम्बिनेशन
भारत शायद इस मैच में दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ उतरेगा, क्योंकि यहां की पिच पर शुरुआत में थोड़ी उछाल और हल्की हरकत मिल सकती है। स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे। टीम के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत, साथ में ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी की बागडोर संभालेंगे।
साउथ अफ्रीका की टीम की स्ट्रेंथ पेस बैटरी वैसे कगिसो रबाडा संभालते है। हालांकि रबाडा इंजरी के चलते बाहर है। इसलिए पेस अटैक को संभालने लुंगी निगडी को टीम में रखा है। पिच को देखते हुए उनके खेलने की संभावना काफी ज्यादा है। अफ्रीका की बल्लेबाजी में एडेन मार्करम, टेंबा बावुमा, डेवाल्ड ब्रेविस, और टोनी डी बैटिग ऑर्डर में हैं। गेंदबाजी में मार्को यान्सन, केशव महाराज और साइमन हार्मर अहम होंगे।
गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय संभावित प्लेइंग-11:
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका
एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर और लुंगी एनगिडी।

