हेड टू हेड रिकॉर्ड में GT आगे: जीतने वाली टीम का फाइनल में RCB से मैच, न्यू चंडीगढ़ में हल्की बारिश के आसार; All You Need To Know
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (29 मई) IPL 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सामना फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। RCB ने क्वालिफायर-1 में GT को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी।
GT Vs RR
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। दोनों ही टीमों ने 1-1 मुकाबला जीता है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 77 रन से जीत मिली थी।

वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ में आज टेम्परेचर करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की पॉसिबिलिटी है। शहर में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं हल्की बारिश होने के भी हो सकती हैं।
पिच रिपोर्ट
यहां कि पिच काली और लाल मिट्टी को मिलाकर बनाई गई है। शुरुआत में पेसर्स को मदद मिलती है। अच्छा बाउंस भी मिलता है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच बैटर्स के फेवर में होने लगती है।
मैदान पर अब तक 5 मैच खेले गए
इस मैदान पर IPL 2026 सीजन में अब तक 5 मैच खेले गए। इसमें 3 बार चेज करने वाली टीम जीती। 3 ही बार दोनों इनिंग्स में स्कोर 200 से ज्यादा का बना। इसी मैदान पर RR ने PBKS के खिलाफ 223 रन का टारगेट 19.2 ओवर में चेज किया था।

दोनो टीमों का आखिरी मैच मे हाल
GT को क्वालिफायर 1 में RCB ने 92 रन से हराया। टीम की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही। वहीं RR ने एलिमिनेटर में SRH को 47 रन से हराया था। फिलहाल टीम का मोमेंटम अच्छा है। इस मैच में वैभव ने सिर्फ 29 बाल में 97 रन बनाए थे।
रिकॉर्ड में GT आगे
हेड टू हेड रिकॉर्ड में GT आगे है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में GT ने 7 मैच जीते हैं। RR सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। मैच प्रेडिक्शन की बात करें तो RR के पक्ष में दिख रही है। टीम लगातार 2 बड़े मैच जीतकर आ रही है और प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस हाई है।

पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

