बुमराह को 2 महीने आराम दें : ग्लेन मैक्ग्राथ बोले- जस्सी का बॉलिंग स्टाइल बहुत अलग, इसी वजह से इंजरी होती है
Published:
2 min read

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्राथ ने 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट लिए है। (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ग्लेन मैक्ग्राथ के मुताबिक- जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग स्टाइल काफी अलग है और इसी वजह से वो बार-बार इंजर्ड भी होते हैं। मैक्ग्राथ कहते हैं कि बुमराह को 2 महीने का कम्पलीट सीजन ऑफ मिलना चाहिए। उन्होंने यह बात (MRF) पेस फाउंडेशन में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
मैक्ग्राथ ने कहा- अगर बुमराह 3-4 ओवर के छोटे स्पैल में बॉलिंग कराई जाए तो वो ज्यादा कारगर साबित होंगे। टीम में ऐसे भी बॉलर होने चाहिए जो जिम्मेदारी को बांट सकें। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह ने पांच में से तीन टेस्ट खेले। इसकी वजह उनका वर्कलोड मैनेजमेंट है। उन्हें ओवल टेस्ट से बाहर रखा गया, जबकि वहां की पिच उनके लिए फायदेमंद हो सकती थी।
हर साल दो महीने आराम जरूरी
मैक्ग्राथ ने कहा- फास्ट बॉलर को हर साल 2 महीने का सीजन ऑफ देना चाहिए। लगातार खेलते रहने से इंजरी के चांस बढ़ जाते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कोई बॉलर कितना फिट है। भारत-ऑस्ट्रेलिया और भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन मुकाबलों ने साबित किया है कि टेस्ट क्रिकेट अभी भी लोगों में रोमांच पैदा कर रहा है।
मैकग्रा का टेस्ट रिकॉर्ड
- मैच: 124
- विकेट: 563
- इकोनॉमी : 2.49
- फाइव विकेट हॉल: 29
मैकग्रा का ODI रिकॉर्ड
- मैच: 250
- विकेट: 381
- इकोनॉमी: 3.88
- फाइव विकेट हॉल: 7

