घाना के तांत्रिक का दावा: इंग्लैंड के हैरी केन को जादू के जरिए गोल करने से रोका, मैच ड्रॉ रहा- अब वो खूब स्कोर करें, दिक्कत नहीं
Published: Updated:
2 min read

AI Generated Image.
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ फाइनल की ओर बढ़ रहा है। अभी आधा ही टूर्नामेंट हुआ है। इसी बीच तंत्र-मंत्र की खबरें भी सामने आने लगी हैं। घाना के एक तांत्रिक ने दावा किया है कि उसने इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन को गोल से रोकने के लिए उन पर जादू किया था।
इंग्लैंड Vs घाना मैच ड्रॉ रहा
24 जून को घाना और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया था, जो बगैर गोल (0-0) के ड्रॉ रहा। मैच के बाद खुद को तांत्रिक बताने वाले घाना के नाना क्वाकु बोनसम (Nana Kwaku Bonsam) ने हैरी केन पर जादू का दावा किया।
तांत्रिक ने कहा कि वो अपने मकसद में कामयाब रहा। अब उसने हैरी केन से जादू हटा लिया है। अब वो खूब स्कोर करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

केन ने क्रोएशिया के खिलाफ 2 गोल किए थे
घाना के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था। इस मैच में हैरी केन ने 2 गोल किए थे। हालांकि घाना के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सके। इस मैच में उन्हें स्टॉपेज टाइम में गोल करने का बेहतरीन मौका मिला था, लेकिन वे चूक गए। उनके शॉट पर बॉल गोलपोस्ट के बेहद करीब से निकल गई थी।

तांत्रिक ने वीडियो मैसेज शेयर किया
इस तांत्रिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा- अब मैं हैरी केन को जादू से मुक्त कर रहा हूं। अब वे अगले मैच में गोल कर सकते हैं। हैरी मैं आपके वहां आउंगा और आपसे मिलूंगा। बुरा मत मानिएगा। हम दोस्त ही हैं।
हर बार गोल नहीं होते
अगर हैरी केन घाना के खिलाफ स्टॉपेज टाइम में गोल कर देते तो टीम उसी समय नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाती। इस चूक को लेकर हैरी केन ने कहा था- मैं ऐसे ही मौके की तलाश कर रहा था। मुझे यह मिला भी, लेकिन मैं गोल करने से चूक गया। मैं काफी समय से स्ट्राइक हूं तो यह जानता हूं कि हर बार गोल नहीं होते।

