4 बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया, नीदरलैंड्स भी बाहर हुई; ब्राजील ने स्टॉपेज टाइम में जापान को हराया
Published:
2 min read

ये AI जेनरेटेड इमेज है, इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में उलटफेर हुआ। 4 बार की चैंपियन जर्मनी पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, 5 बार की चैंपियन ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली।
पेनल्टी शूटआउट में हारी जर्मनी
जर्मनी और पराग्वे के बीच 90 मिनट और एक्स्ट्रा टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। यहां पराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज की। गोलकीपर ऑरलैंडो गिल टीम के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 2 पेनल्टी सेव किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
VAR ने पलटा मैच
पराग्वे ने 42वें मिनट में जूलियो एनसिसो के हेडर से पहला गोल किया। जर्मनी ने 52वें मिनट में काई हैवर्ट्ज के हेडर से बराबरी कर ली। एक्स्ट्रा टाइम में जोनाथन ताह ने गोल भी किया, लेकिन VAR चेक के बाद गोल रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया।
ब्राजील ने मैच जीता
दूसरे मैच में जापान ने 29वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। ब्राजील ने 56वें मिनट में कासेमिरो के हेडर से स्कोर 1-1 कर दिया। मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था। तभी इंजरी टाइम के छठे मिनट में सब्स्टीट्यूट गैब्रियल मार्टिनेली ने गोल कर ब्राजील को 2-1 से जीत दिला दी।

