कोई जानबूझकर खराब नहीं खेलता: रोहित- कोहली को गावस्कर का सपोर्ट,कहा- वो टीम से बाहर थोड़ी होना चाहेंगे
Published:
2 min read

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज (23 अक्टूबर) से खेला जाएगा। फाइल फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क. सुनील गावस्कर ने उन फैंस को आड़े हाथों लिया है जो यह सोचते हैं कि जब किसी सीनियर खिलाड़ी से कप्तानी ले ली जाती है तो वह नए कप्तान के दौर में जानबूझकर खराब खेलता है।
गावस्कर ने इस सोच को पूरी तरह गलत बताते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली का सपोर्ट किया है। शुभमन गिल को ODI की कप्तानी दी गई है।
रोहित और कोहली बाहर नहीं होना चाहेंगे
गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा- कुछ फैंस की गलत सोच है। जब किसी सीनियर से कप्तानी छीन ली जाती है तो वह नए कप्तान के अंडर में जानबूझकर खराब खेलता है। गावस्कर ने आगे कहा- अगर कोई खिलाड़ी कप्तानी जाने के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा तो वह टीम से भी बाहर हो सकता है। रोहित और कोहली क्यों टीम से बाहर होना चाहेंगे। उन्हें 2027 वर्ल्ड कप जीतना है।

फैन ने रोहित पर सवाल उठाए
दरअसल, हाल ही में शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रही है। रोहित और विराट भी इस टीम का हिस्सा हैं। कुछ फैंस ने कहा कि रोहित जानबूझकर खराब खेल रहे हैं, ताकि गिल की कप्तानी पर असर पडे़।
गिल को रोहित-विराट से सीखने मिलेगा
गावस्कर ने कहा कि गिल को रोहित और विराट जैसे एक्सपीरिएंस्ड प्लेयर से फायदा ही होगा। दोनों उनका साथ देंगे और अगर गिल उनसे सलाह लेंगे तो और भी मदद मिलेगी। गावस्कर ने कहा कि रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जल्दी आउट हो गए। वह पिच बैटिग के लिए आसान नहीं थी। बाकी बैटर को भी वहां दिक्कत हो रही थी।
-1760772057548.webp)
एडिलेड में रन करने की कोशिश
लिटिल मास्टर ने शर्मा और कोहली को सलाह दी कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाकर पहले कुछ प्रैक्टिस मैच खेलने चाहिए थे, ताकि पिच की उछाल के लिए खुद को तैयार कर सकते।

