वैभव के आने से संजू बाहर: खराब फॉर्म के बाद सैमसन ड्रॉप हुए, मैच से पहले गंभीर ने बातचीत की;VIDEO
Published: Updated:
2 min read

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू अच्छे फॉर्म में थे। उन्होंने लगातार 3 मैच में 97*, 89 और 89 रन की इनिंग्स खेलीं। (फोटो सोर्स-@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला। वैभव की एंट्री के साथ संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा। मैच शुरू होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और संजू के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। अब दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो देखें
वर्ल्ड कप के बाद लगातार फ्लॉप रहे संजू
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू अच्छे फॉर्म में थे। उन्होंने लगातार 3 मैच में 97*, 89 और 89 रन की इनिंग्स खेलीं। भारत की खिताबी जीत में उनका योगदान रहा। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनका बैट नहीं चला। उन्होंने 5, 0 और 1 रन की इनिंग्स खेलीं। लगातार खराब परफॉर्मेंस के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बैठाने का फैसला लिया।
IPL के बाद वैभव को मौका मिला
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। उन्होंने 1 शतक और 5 फिफ्टी लगाई थीं। सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के भी उनके नाम रहे। उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुना गया।

