कोहली और गंभीर के बीच बातचीत बंद: रिपोर्ट्स- प्रैक्टिस सेशन में कोच और विराट ने सभी से बात की, बस एकदूसरे को इग्नौर किया
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच की ODI सीरीज खेल रही है। इसी बीच खबर आई है कि हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बातचीत बंद है। दोनों के बीच कुछ अनबन हुई है। फर्स्ट ODI से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। TOI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हालांकि, BCCI की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, बैटिंग कोच सितांशु कोटक और दूसरे सपोर्ट स्टाफ से बातचीत की। कोहली के साथ उनका कोई इंटरैक्शन देखने को नहीं मिला।
दूसरी ओर, विराट ने पहले फुटबॉल खेला। फिर फील्डिंग ड्रिल में हिस्सा लिया। उसके बाद करीब 30 से 40 मिनट तक नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस की।
यह वीडियो देखे
कोटक के साथ बातचीत
बैटिंग प्रैक्टिस खत्म होने के बाद विराट की बैटिंग कोच सितांशु कोटक से काफी देर तक बातचीत हुई। गंभीर ने खुद विराट से बात नहीं की। जब गंभीर बाकी प्लेयर्स से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान विराट अपना किट बैग लेकर वहां से आगे निकल गए। दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं दिखी।
पहले भी टकराव की खबरें आई थीं
गंभीर और कोहली के बीच मतभेद की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। हेड कोच बनने से पहले गंभीर कई मौकों पर कोहली को लेकर बयान दे चुके हैं। वहीं, IPL 2023 में लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के बाद दोनों के बीच मैदान पर बहस भी हुई थी।

5 महीने बाद ODI में वापसी
विराट कोहली करीब 5 महीने बाद ODI टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद IPL 2026 फाइनल में लगी इंजरी की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

