गंभीर का इशारा- शाहीन नॉटआउट हैं: टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा- बॉल पहले बैट से लगी; रिव्यू के पहले ही डिसीजन बता दिया
Published:
2 min read

टीम इंडिया के कोच गंभीर (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कांटे वाला नजर आया। इसमें कई मोमेंट्स ऐसे रहे, जो फैन्स के दिल और स्मृति में हमेशा ताजा रहेंगे।
एक ऐसा मोमेंट तब आया, जब टीम इंडिया की अपील पर अंपायर ने बैटर को आउट दिया। बैटर ने रिव्यू लिया। इसी वक्त डग आउट बैठे हेड कोच गौतम गंभीर ने इशारे में बता दिया कि बैटर नॉट आउट है, क्योंकि बॉल पहले बैट से लगी।
चलिए अब माजरा जानते हैं
पाकिस्तान की पारी की 16.2वीं बॉल थी। बॉलर थे कुलदीप यादव। ये गुगली थी। शाहीन को समझ नहीं आई और मिडिल स्टंप पर खड़े शाहीन के पैड्स से बॉल टकराई। टीम इंडिया की अपील पर अंपायर ने शाहीन अफरीदी को LBW करार दिया।शाहीन ने फौरन रिव्यू लिया। रिप्ले में साफ नजर आया कि बॉल पैड्स से लगने से पहले बैटर के ग्लव्स से लगी थी। इस बीच कैमरा टीम इंडिया के कोच गंभीर की तरफ फोकस हुआ। गंभीर ने अपने बाजू में बैठे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की तरफ इशारा करते हुए कहा- बॉल ग्लव्स से लगी है। कुछ देर बाद बिग स्क्रीन पर भी नॉट आउट फ्लैश हुआ।
2 गेंद बाद नतीजा वही
बहरहाल, पाकिस्तान और शाहीन की खुशी ज्यादा देर कायम नहीं रही। सिर्फ दो गेंद बाद शाहीन ने फिर इसी तरह की गेंद पर इसी तरह का शॉट खेलने की कोशिश की और इस बार भी वो विकेट के सामने थे। इस बार अंपायर ने नॉट आउट करार दिया और टीम इंडिया ने रिव्यू मांग लिया। रिप्ले में साफ नजर आया कि शाहीन का पैर स्टंप के बिल्कुल सामने था और इस बार बॉल उनके ग्लव्स या बैट से नहीं टकराई। बिग स्क्रीन पर फौरन आउट का डिसीजन फ्लैश हुआ।

