बैटर का रोल नहीं बदल सकते: डिविलियर्स बोले- गंभीर की बात सही, फ्लोटिंग बैटिंग ऑर्डर तो होना ही चाहिए
Published:
2 min read

भारत और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि ODI में बैटिंग ऑर्डर ओवररेटेड है। इस बयान पर अब पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी राय दी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि ODI में बैटिंग ऑर्डर ओवररेटेड है। इस बयान पर अब पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी राय दी है। उन्होंने माना कि गंभीर की बात में दम है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि प्लेयर का रोल नहीं बदला जाना चाहिए।
डिविलियर्स की सलाह
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं गंभीर की बात से एक हद तक सहमत हूं। मुझे भी ODI में फ्लोटिंग बैटिंग लाइनअप पसंद है। हालांकि एक लिमिट होती है। आप प्लेयर के रोल ज्यादा चेंज नहीं कर सकते है। बैटिंग ऑर्डर को तीन पार्ट में डिवाइड कर देना चाहिए। टॉप ऑर्डर में 1-3 और 4-6 तक। इसके बाद टेलेंडर आते हैं।
बैटिंग ऑर्डर को 3 पार्ट में डिवाइड कर दो
डिविलियर्स के मुताबिक- टीम इन तीन सेगमेंट के अंदर काफी क्रिएटिव हो सकती है। जैसे दाएं–बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मिलाकर भेजना, या फिर मैच की कंडीशन देखकर तेज खेलने वाला या टिककर खेलने वाला बल्लेबाज चाहिए।
डिविलियर्स ने आगे कहा- पूरी आजादी देना भी ठीक नहीं, क्योंकि हर खिलाड़ी का टीम में एक खास रोल होता है। उसे हालात और पिच के हिसाब से खेलना चाहिए।

कंडीशन के हिसाब मैच खेलिए
भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को ODI सीरीज में 2-1 से हराया। इसी जीत के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि आज की ODI क्रिकेट में बैटिंग ऑर्डर की अहमियत पहले जितनी नहीं रह गई है। उनके मुताबिक हालात के हिसाब से टीम में थोड़ा बदलाव रखना चाहिए।
टीम इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं
भारत ने पहले T20I मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की। इस पर डिविलियर्स ने कहा- T20 सबसे अलग फॉर्मेट है। इसमें लगातार जीतना आसान नहीं होता। भारत ने इस फॉर्मेट में फियरलेस और कमाल का माइंडसेट दिखाया है। इंडिया की लगातार कामयाबी का सबसे बड़ा कारण है Depth। यानी भारत के पास हर पोजीशन पर कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का इंडिया 1-0 से आगे है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

