मैं कहीं नहीं जा रहा: गंभीर ने कहा- हार की जिम्मेदारी लेता हूं, कप्तान पंत बोले- इस हार से सीखेंगे
Published:
3 min read

गंभीर की कोचिंग में भारत ने घर में खेले गए सात टेस्ट मैचों में से पांच गंवाए हैं। पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से और अब साउथ अफ्रीका से 2-0 की हार ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी वजह से लोगों में बहस चल रही है कि गंभीर को पद छोड़ देना चाहिए या नहीं।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज में प्रिटोरियस ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर सारीज अपने नाम की।
इसके बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार हार के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या गंभीर को अपने पद से हट जाना चाहिए। हालांकि कोच ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और टीम को बेहतर बनाने के लिए मेहनत जारी रखेंगे। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- इस हार को पॉजिटिव लेंगे।
1 साल में 5 मैच हारे
गंभीर ने एक बार फिर क्लियर कर दिया है कि वह अपने पद से हटने वाले नहीं हैं। एक साल में भारत की टेस्ट टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। भारत ने घर में खेले गए सात टेस्ट मैचों में से पांच गंवाए हैं। पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से और अब साउथ अफ्रीका से 2-0 की हार ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी वजह से लोगों में बहस चल रही है कि गंभीर को पद छोड़ देना चाहिए या नहीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस क्या हुआ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने गंभीर से पूछा- क्या आपको लगता है कि आप इस पोस्ट के लिए सही हैं? इस पर गंभीर ने कहा- मैं वहीं कोच हूं, जिसने भारत को इंग्लैंड में जीत दिलाई और इसी साल टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीता है। कुछ लोग केवल हार को याद रखते हैं। जीत को भूल जाते हैं, लेकिन मैं पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।
यह टीम पहले से बहुत अलग है। पिछले कुछ महीनों में टीम को कई बड़े बदलाव हुए है। रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली रिटायरमेंट ले चुके हैं। नई टीम के खिलाड़ियों के पास अनुभव कम है और कई बल्लेबाजों ने अभी तक 15 से भी कम टेस्ट मैच खेले हैं। युवा खिलाड़ियों को समय देना चाहिए ताकि वे सीख सकें और मजबूत बन सकें।
गंभीर आगे कहा- न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ जो भारतीय टीम उतरी थी, वह अनुभव के मामले में मौजूदा टीम से बिल्कुल अलग थी। इसलिए दोनों टीमों की तुलना करना सही नहीं है।
हार से निराशा तो हुई
कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा- हांं, थोड़ी निराशा तो है लेकिन एक टीम के तौर पर हमें और बेहतर होना होगा। आफ्रीका ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली, इसका उन्हें पूरा क्रेडिट जाता है। इसी सीरीज में अगर हम ज्यादा सोचते रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए सीख लेकर एक साथ बने रहना जरूरी है।
साउथ अफ्रीका ने सीरीज में हमें हराया। किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। चाहे घर में खेलो या बाहर। टीम इंडिया को अपनी स्टैटजी में क्लियर होना होगा। मैच में कुछ ऐसे पल थे जब हम आगे थे, लेकिन हम मौके का फायदा नहीं उठा पाए, और इसका नुकसान पूरी सीरीज में हुआ। हम इस हार को पॉजिटिव लेंगे और जरूरी सुधार करेंगे।

