इंग्लैंड सीरीज के बाद क्रिकेट नहीं देखा : DPL देखने पहुंचे गंभीर; विराट को देसी बॉय, लक्ष्मण को रन मशीन और पंत को मोस्ट फनी प्लेयर बताया
Published:
2 min read

विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का एक मैच देखने पहुंचे। इस दौरान कमेंट्री टीम से बातचीत की।
गौतम ने कहा- सच ये है कि इंग्लैंड में तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के बाद मैंने न के बराबर क्रिकेट देखी। कुछ वक्त परिवार और दूसरे कामों के लिए जरूरी था। इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल काफी बिजी होता है। लिहाजा, वक्त भी कम मिल पाता है।
फ्यूचर शेड्यूल और भी ज्यादा बिजी
अगले हफ्ते एशिया कप 2025 शुरू होने वाला है। इसमें श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी मजबूत टीम हैं। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप तक काफी क्रिकेट होना है। गौतम इसका जिक्र भी करते हैं।
DPL का फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के इस हेड कोच ने कहा- इंग्लैंड सीरीज के बाद मैंने ज्यादातर वक्त घर पर परिवार के साथ बिताया। DPL अच्छी शुरुआत है। इससे दिल्ली और देश की क्रिकेट को बहुत फायदा होगा।

गंभीर का रैपिड फायर राउंड मजेदार
इस इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने रैपिड फायर राउंड में कुछ रोचक और सधे-सटीक जवाब दिए। यहां यह रैपिड फायर राउंड खास तौर पर आपके लिए। बाईं तरफ सवाल और दाईं तरफ गौतम गंभीर के जवाब।
क्लच (संकटमोचक) : सचिन तेंदुलकर
देसी बॉय : विराट कोहली
स्पीड स्टार : जसप्रीत बुमराह
गोल्डन आर्म : नितिश राणा
मोस्ट स्टायलिश : शुभमन गिल
मिस्टर कन्सिसटेंट (प्रदर्शन में निरंतरता) : राहुल द्रविड़
रन मशीन : वीवीएस लक्ष्मण
मोस्ट फनी : ऋषभ पंत
डैथ ओवर स्पेशलिस्ट : जहीर खान
(सफाई- बुमराह का नाम पहले ही ले चुका हूं। इसलिए जहीर को तवज्जो देना पसंद किया)


