गंभीर ने सीरीज जीत का क्रेडिट रोहित–कोहली को नहीं दिया: उथप्पा बोले- मुझे अजीब लगा, दोनों ने शानदार बैटिंग की थी
Published:
3 min read

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती। इस सीरीज में टीम इंडिया के हीरो रोहित शर्मा और विराट कोहली कोहली ने 302 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 1 फिफ्टी थी। वहीं रोहित ने भी 146 रन बनाए और 2 हाफ-सेंचुरी लगाईं।
स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भी जब गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम तक नहीं लिया,तो उनके पुराने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी रॉबिन उथप्पा को यह बात खटक गई। उन्होंने कहा कि गंभीर को दोनों सीनियर प्लेयर की तारीफ करनी थी। इन दोनों ने ही हालिया सीरीज में क्लास बैटिंग की है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती। इस सीरीज में टीम इंडिया के हीरो रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से अपने टॉप फॉर्म में नजर आए। कोहली ने 302 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 1 फिफ्टी थी। वहीं रोहित ने भी 146 रन बनाए और 2 हाफ-सेंचुरी लगाईं।
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने न रोहित का नाम लिया और न ही कोहली की तारीफ की। इसी बात से उथप्पा नाराज हो गए।
उथप्पा क्या कहा
उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे यह बहुत अजीब लगा कि इतनी कमाल बैटिंग के बावजूद गंभीर ने दोनों प्लेयर को कोई क्रेडिट नहीं दिया। रोहित और विराट गजब की बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने दिखा दिया है कि वो कितने बड़े खिलाड़ी हैं और टीम के लिए क्या कर सकते हैं। मुझे हैरानी हुई कि गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी तारीफ नहीं की।
अभी 2 साल बचे हैं
गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि रोहित और विराट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे, तो गंभीर ने कहा कि अभी 2 साल हैं। उनका मानना है कि अभी आगे की बातें करने से बेहतर है कि खिलाड़ी अपने करंट फॉर्म का ध्यान रखें।
ICC रैंकिंग में रोहित-कोहली टॉप पर
हाल ही में ICC ने ODI रैंकिंग जारी की है। रोहित शर्मा 781 पॉइंट के साथ पहली और विराट कोहली 773 नंबर के साथ दूसरी पोजीशन पर हैं।

दोनो डोमेस्टिक खेलेंगे
रोहित और कोहली अपने स्टेट की टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे। इसकी ग्रुप स्टेज 24 दिसंबर से शुरू हो रही है। इससे उन्हें और ज्यादा प्रैक्टिस और मैच टाइम मिल जाएगा।
जनवरी में मैदान में नजर आएंगे
रोहित-विराट 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। 3 मैच की ODI सीरीज में पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला मैच: 11 जनवरी, वडोदरा
दूसरा मैच : 14 जनवरी, राजकोट
तीसरा मैच: 18 जनवरी, इंदौर

