एक्ट्रेस गौहर खान ने मेसी को अपशब्द कहे: इजिप्ट की हार के बाद कहा- बेकार इंसान और बेकार एक्टर
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। उसने राउंड ऑफ 16 में इजिप्ट को 3-2 से शिकस्त दी। इस मैच में कई फैसले विवादित रहे। इसको लेकर मेसी और अर्जेंटीना टीम के साथ रेफरी और FIFA की आलोचना हुई। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने एक पोस्ट शेयर कर मेसी को अपशब्द भी कहे।
गौहर ने मेसी को बेकार इंसान के साथ बेकार एक्टर भी कहा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। यह एक रील थी, जिसमें मेसी कथित तौर पर बॉल लगने के बाद मुंह ढकते दिखे। इसी स्टोरी के साथ गौहर ने लिखा- क्या बेकार इंसान है! मेसी नहीं, बल्कि मेस्सी (अस्त-व्यस्त सा) है। सबसे खराब लेवल का एक्टर।
इजिप्ट ने FIFA से रेफरी की शिकायत की
अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद इजिप्ट (Egypt) फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) ने FIFA से रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर की शिकायत की है। EFA ने मैच में रेफरिंग और VAR के फैसले पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

EFA ने बयान जारी कर कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरिंग और VAR का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। ऐसे फैसले पर अब चुप नहीं रहा जा सकता। 58वें मिनट में इजिप्ट ने दूसरा गोल किया था। उस समय टीम 1-0 से आगे थी। लेकिन VAR रिव्यू के बाद रेफरी ने बिल्ड-अप में फाउल मानते हुए गोल रद्द कर दिया। यही फैसला मैच का टर्निंग पॉइंट था।
मैच कैसे पलटा?
दरअसल, राउंड ऑफ 16 के इस मैच में इजिप्ट की टीम ने शानदार शुरुआत की थी और दूसरे हाफ में 78वें मिनट तक 2-0 से आगे थी। इसके बाद अर्जेंटीनाई टीम ने आखिरी 13 मिनट में तीन गोल करते हुए पूरी बाजी पलट दी। इस तरह मेसी की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
गौहर का कॅरियर
गौहर खान ने बतौर मॉडल कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में 2009 में आई फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया। इसके बाद वे 2012 में इश्कजादे और 2017 में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में दिखीं।

