इंडिया के फास्ट बॉलिंग फ्यूचर: हिंगे ने IPL डेब्यू के पहले ओवर में 3 विकेट लिए, प्रिंस-कार्तिक की सटीक लाइन; देखिए इन पांचों का परफॉर्मेंस
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में कई यंग इंडियन पेसर्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। BCCI भी लगातार टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग बैकअप को स्ट्रांग करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में ये 5 अनकैप्ड पेसर आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए मैच विनर बन सकते हैं।
आइए, ग्राफिक्स के जरिए प्लेयर्स की परफॉर्मेंस पर एक नजर डालते हैं...

प्रिंस यादव ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दी। दिल्ली प्रीमियर लीग और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा करने के बाद उन्होंने IPL में भी नाम कमाया। 24 साल के इस पेसर ने IPL 2026 सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें 16 विकेट लिए। उनकी इकॉनोमी 8.66 रही। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में सिलेक्ट किया गया है।

प्रफुल हिंगे IPL 2026 के सबसे फेमस डेब्यूटेंट प्लेयर्स में शामिल रहे। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने IPL हिस्ट्री में पहली बार मैच के पहले ओवर में 3 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। विदर्भ के इस पेसर ने IPL में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें 11 विकेट लिए। उनका इकॉनोमी रेट जरूर 11.40 का रहा।

कार्तिक त्यागी के लिए IPL 2026 कमबैक सीजन रहा। इंजरी की वजह से काफी समय तक बाहर रहे। इस पेसर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मौका दिया। त्यागी ने 13 इंनिग्स में 18 विकेट लिए और KKR के सबसे सफल बॉलर बने। कार्तिक की 145 KPH से ज्यादा की रफ्तार और सटीक यॉर्कर ने बैटर्स को काफी परेशान किया।

साकिब हुसैन ने डेब्यू सीजन में ही SRH के लिए बेहतर काम किया। बिहार के इस 21 साल के बॉलर ने 10 मैच में 15 विकेट लिए। उनकी इकॉनोमी 9.07 की रही। साकिब पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी अच्छी परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

सौरभ दुबे ने KKR के लिए लिमिटेड मौके मिलने के बावजूद शानदार बॉलिंग की। लेफ्ट आर्म पेसर सौरभ ने 4 मैच में 5 विकेट लिए और उनकी इकॉनोमी 8.25 रही। प्रेशर में सटीक लाइन-लेंथ और अलग एंगल की वजह से उन्होंने टीम मैनेजमेंट को भी इम्प्रेस किया।

