9वीं बार एक्स्ट्रा टाइम में चैम्पियन का फैसला: 13 टीमें ही FIFA वर्ल्ड कप फाइनल खेल सकीं, 8 ने खिताब जीते; यहां विनर्स की फुल लिस्ट
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल काफी रोमांचक हुआ। अर्जेंटीना के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर स्पेन ने 1-0 से मुकाबला और खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार नहीं है जब विनर का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ है। 1930 से अब तक वर्ल्ड कप के 23 सीजन हो चुके हैं, जिसमें से 9 बार चैम्पियन का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में ही हुआ है।
नीदरलैंड्स ने 3 फाइनल खेले, लेकिन जीती नहीं
खास बात यह भी है कि वर्ल्ड कप में चाहें 32 से बढ़ाकर 48 टीमें कर दी गईं, लेकिन अब तक 13 टीमें ही फाइनल खेल सकी हैं। इसमें से 8 ने ही मिलकर 23 खिताब जीते हैं। 5 टीमें रनरअप ही रही हैं।
एक तरफ सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड ब्राजील के नाम है। दूसरी ओर नीदरलैंड्स की टीम है, जो चोकर्स रही है। उसने 3 फाइनल खेले और हर बार उसे हार ही मिली है। चेकोस्लोवाकिया और हंगरी 2-2 बार फाइनल खेलीं, लेकिन जीत नहीं मिली।

ये 5 टीमें हर बार रनरअप रहीं
नीदरलैंड्स - 3
चेकोस्लोवाकिया - 2
हंगरी - 2
क्रोएशिया
स्वीडन
8 टीमें ही खिताब जीत सकीं
FIFA वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 8 टीमें ही खिताब जीत सकी हैं। इनमें ब्राजील टॉप पर है, जिसने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते। इनके अलावा इटली और जर्मनी ने 4-4 खिताब अपने नाम किए। अर्जेंटीना 3 बार चैम्पियन रही है।
9 बार चैम्पियन का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में
मौजूदा यानी 2026 सीजन में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता है। इनके अलाव 8 और सीजन में चैम्पियन टीम का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ है। यह सीजन 2022, 2014, 2010, 2006, 1994, 1978, 1966 और 1934 रहे।


