फुटबॉल फीवर: स्टेडियम में बीयर 1700 और वॉटर बॉटल 800 रुपए में; यूजर्स बोले- लूट रहे हैं ऑर्गनाइजर
Published:
2 min read

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून से शुरू हो रहा है। AI जेनरेटेड इमेज।
स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फीवर शुरू हो चुका है। 11 जून को ओपनिंग मैच है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फैंस स्टेडियम में मिलने वाले खाने-पीने की चीजों के दाम देखकर परेशान हो गए हैं।
1600 से 1700 में बीयर
दरअसल, 6 जून को फ्लोरिडा के रेमंड जेम्स स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वार्मअप मैच खेला गया। इंग्लैंड ने हैरी केन के गोल की बदौलत 1-0 से जीत दर्ज की। लेकिन, मैच देखने पहुंचे फैंस की चर्चा खेल से ज्यादा स्टेडियम के अंदर मिलने वाली चीजों की कीमतों को लेकर रही।
स्टेडियम में एक लार्ज डोमेस्टिक बीयर की कीमत 16.75 डॉलर (करीब 1600 रुपए) थी। वहीं प्रीमियम लार्ज बीयर के लिए 18 डॉलर (करीब 1720 रुपए) चुकाने पड़ रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह ताजा नहीं बल्कि कैन में मिलने वाली विदाउट चिल्ड बीयर थी।
पानी की कीमत 800 से ज्यादा
खास बात यह है कि स्टेडियम में पानी की एक बोतल भी 8.75 डॉलर (करीब 836 रुपए) में बेची जा रही है।

फैंस की नाराजगी
एक जर्नलिस्ट ने जब सोशल मीडिया पर ड्रिंक्स मेन्यू की तस्वीर शेयर की तो बड़ी संख्या में फैंस ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने लिखा कि वर्ल्ड कप पैसे लूटने का जरिया बन गया है। नाराजगी की एक वजह यह भी है कि फीफा ने लास्ट मोमेंट में कुछ फ्री टिकट वापस लेने का फैसला कर लिया।
टिकट के दाम भी आसमान छू रहे
वर्ल्ड कप के पहले मैच के टिकट फिलहाल 3000 डॉलर (करीब 2.86 लाख रुपए) से लेकर 10000 डॉलर (करीब 9.56 लाख रुपए) तक लिस्ट किए गए हैं।
फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

