सियालकोट में बनी वर्ल्ड कप 2026 की बॉल TRIONDA: पिछली 3 WC बॉल भी यहीं तैयार हुईं, जानिए इस बार की चार्ज होने वाली बॉल की खासियत
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में यूज होने वाली ऑफिशियल बॉल ट्रियोंडा (TRIONDA) पाकिस्तान के सियालकोट शहर में तैयार की गई है। एडिडास की इस मैच बॉल को सियालकोट की कंपनी फॉरवर्ड स्पोर्ट्स ने बनाया है।
सियालकोट में TRIONDA तैयार
सियालकोट को दुनिया की फुटबॉल मैन्युफैक्चरिंग कैपिटल माना जाता है। यहां तैयार होने वाली फुटबॉल दुनियाभर के बड़े टूर्नामेंट्स में इस्तेमाल की जाती हैं। वर्ल्ड कप से सियालकोट का रिश्ता कई साल पुराना है। फॉरवर्ड स्पोर्ट्स इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप की ब्राजुका, 2018 वर्ल्ड कप की टेलस्टार 18 और 2022 वर्ल्ड कप की अल रिहला बॉल भी बना चुकी है।

अब चलिए ट्रायोंडा के बारे में जानते हैं...
यह पहली ऐसी वर्ल्ड कप बॉल है जिसे इस्तेमाल से पहले चार्ज करना पड़ता है। इसमें लगा सेंसर मैच के दौरान लगातार डेटा रिकॉर्ड करता है। TRIONDA में डीप सीम्स दिए गए हैं। बॉल एयर में ज्यादा स्टेबल रहती है। ट्रैजेक्टरी सही रहती है। यानी शॉट और पास ज्यादा एक्यूरेट होंगे। बॉल की सतह पर उभरे हुए आइकॉन भी दिए गए हैं। इससे बारिश या ह्यूमिड कंडीशन में ग्रिप और बेहतर हो जाती है।
500Hz सेंसर से रियल टाइम डेटा
इस बॉल के अंदर 500Hz मोशन सेंसर चिप लगी है। यह हर सेकंड में 500 बार बॉल की मूवमेंट को ट्रैक करती है। ये डेटा तुरंत VAR सिस्टम को भेजा जाता है। इससे रेफरी को डिसीजन लेने में काफी मदद मिलती है। खासकर ऑफसाइड जैसे सिचुएशन में फैसले ज्यादा फास्ट और एक्यूरेट होंगे।
)
एडिडास की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल
एडिडास 1970 से FIFA वर्ल्ड कप की ऑफिशियल मैच बॉल बना रही है। ट्रिओन्डा कंपनी की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल है।
11 जून से शुरू हुआ
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से हो गया है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला गया। यह FIFA इतिहास का पहला वर्ल्ड कप है, जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई 2026 को मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।

