मेसी-रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप-27182: ट्रम्प की कंट्रोवर्सी या केप वर्डे की मेमोरेबल जर्नी... किस लिए याद रखा जाएगा FIFA वर्ल्ड कप 2026
Published: Updated:
6 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप के कुछ साल बाद लोगों को पूरे टूर्नामेंट की जगह कोई एक स्पेशल मोमेंट याद रह जाता है। 2022 वर्ल्ड कप को लियोनेल मेसी की पहली ट्रॉफी के लिए याद किया जाता है। 2018 में किलियन एम्बाप्पे सुपरस्टार बने थे। 2014 में जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से हराया था। वहीं 2006 में जिनेदिन जिदान का हेडबट बड़ा मोमेंट था।
लेकिन सवाल है कि वर्ल्ड कप 2026 को किस वजह से याद रखा जाएगा? स्पेन की शानदार डिफेंस, मेसी का लास्ट डांस, एम्बाप्पे का रिकॉर्ड या फिर फुटबॉल का बढ़ता कमर्शियलाइजेशन?
अमेरिका में फुटबॉल का क्रेज
वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला गया। इस टूर्नामेंट ने व्यूअरशिप और अटेंडेंस के कई रिकॉर्ड तोड़े। रेस्टोरेंट, कैफे और पब्लिक प्लेसेस पर लोग वर्ल्ड कप की बातें करते नजर आए। एक सर्वे के मुताबिक, करीब 10% अमेरिकी फुटबॉल को अपना फेवरेट स्पोर्ट मानते हैं। यह डाटा अमेरिकन फुटबॉल और बास्केटबॉल के बाद तीसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप जीतकर स्पेन ने क्यों काटा गोल पोस्ट का नेट: 1947 में हुई थी शुरुआत, यहां स्पेन के सेलिब्रेशन की पूरी कहानी
ट्रम्प और रेड कार्ड कंट्रोवर्सी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम भी टूर्नामेंट के दौरान एक कंट्रोवर्सी से जुड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्होंने FIFA से अमेरिका के प्लेयर फोलारिन बालोगुन का रेड कार्ड सस्पेंशन हटाने पर विचार करने को कहा था।
FIFA ने बाद में उनका सस्पेंशन हटा दिया। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि यह डिसीजन ट्रम्प की अपील की वजह से लिया गया था या नहीं। इसके बाद भी अमेरिका की टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी। राउंड ऑफ-16 में बेल्जियम ने उसे बाहर कर दिया।
केप वर्डे की मेमोरेबल जर्नी

पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली केप वर्डे (Cape Verde) की टीम टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सरप्राइज स्टोरी में से एक रही। करीब 5.5 लाख की आबादी वाले देश ने स्पेन के खिलाफ ड्रॉ खेला। इसके बाद टीम ने अर्जेंटीना को भी टक्कर दी और मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट तक ले जाने के करीब पहुंच गई। 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा (Vozinha) वायरल स्टार बन गए।
VAR से फैंस परेशान दिखे

वर्ल्ड कप 2026 में वीडियो असिस्टेंट रेफरी यानी VAR को लेकर भी काफी नाराजगी देखने को मिली। रेगुलर फुटबॉल देखने वाले फैंस के साथ नए दर्शकों ने भी VAR सिस्टम की आलोचना की। फैंस का मानना था कि गोल के बाद लंबे रिव्यू से सेलिब्रेशन का मजा खत्म हो जाता है। मिलीमीटर के फैसलों ने भी कई बार मैच का रिजल्ट बदल दिया।
हालांकि, फुटबॉल की गवर्निंग बॉडीज VAR टेक्नोलॉजी पर काफी पैसा खर्च कर चुकी हैं। इसलिए इसके जल्दी खत्म होने की पॉसिबिलिटी कम है।
यह भी पढे़- जहां U19 टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया: अब वहीं जिम्बाब्बे से मैच खेल सकते हैं वैभव, बोले- 4 महीने में कई अप्स एंड डाउन देखे
एम्बाप्पे वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने वर्ल्ड कप 2026 में कुल 22 गोल हो गए हैं। वह टूर्नामेंट के ऑल टाइम टॉप गोल स्कोरर बन गए। 27 साल के एम्बाप्पे ने इस एडिशन में 10 गोल किए और 4 असिस्ट दिए। पिछले 60 साल में किसी भी प्लेयर का यह सबसे अच्छा गोल और असिस्ट रिकॉर्ड रहा।
हालैंड ग्लोबल सुपरस्टार

नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) ने अपने पहले वर्ल्ड कप में 7 गोल किए। उन्होंने ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर करने में भी इंपॉर्टेंट रोल प्ले किया। इस दौरान हालैंड अमेरिका में काफी पॉपुलर हुए। टूर्नामेंट के दौरान उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब 3 करोड़ का इजाफा हुआ। हालैंड का पावरफुल गेम, पर्सनैलिटी और मैदान के बाहर उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि, नॉर्वे राउंड ऑफ-16 से आगे नहीं बढ़ सका।
39 साल की उम्र में मेसी का लास्ट डांस

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 39 साल की उम्र में भी वर्ल्ड कप में अच्छी परफॉर्मेंस दी। वह टूर्नामेंट के बेस्ट स्कोरर, क्रिएटर, ड्रिब्लर और पासर में शामिल रहे। उम्र उनके गेम पर ज्यादा असर नहीं डाल सकी। अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचा, लेकिन स्पेन के खिलाफ टीम का परफॉर्मेंस कमजोर रहा। 2022 वर्ल्ड कप पहले ही मेसी की जीत के लिए याद किया जाता है।
स्पेन का डिफेंस

स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी डिफेंस रही। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैच और 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम खेला। इसके बावजूद टीम ने सिर्फ एक गोल कंसीड किया। वर्ल्ड कप जीतने वाली किसी भी टीम का यह बेस्ट डिफेंसिव रिकॉर्ड है।
स्पेन ने सेमीफाइनल और फाइनल में किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी को लगभग पूरी तरह कंट्रोल में रखा। दोनों सुपरस्टार मिलकर कुल 4 शॉट ही लगा सके। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों को सिर्फ 47 शॉट लगाने दिए। टीम ने ज्यादातर मुकाबलों में बॉल पजेशन के जरिए विरोधियों को अपने गोल के करीब आने ही नहीं दिया।
यह भी पढ़ें : स्पेन की वर्ल्ड कप जीत की डेट पहले ही लिख दी थी: पेड्री की 13 महीने पुरानी पोस्ट वायरल; 19 जुलाई को स्पेन दूसरी बार FIFA WC चैम्पियन बना
38 मैच से अनबीटन है स्पेन

कोच लुइस डे ला फुएंते (Luis de la Fuente) की टीम अब लगातार 38 इंटरनेशनल मैच से अनबीटन है। यह इंटरनेशनल फुटबॉल का नया रिकॉर्ड है। स्पेन ने टाइटल तक पहुंचने के दौरान पिछले दोनों वर्ल्ड कप चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना को हराया। टीम ने टूर्नामेंट को अब तक की सबसे हाई एलो रेटिंग के साथ खत्म किया।
टीम किसी एक सुपरस्टार पर डिपेंड नहीं थी। लामिन यमाल ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल किया और कोई असिस्ट नहीं दिया।
ज्यादा कमाई पर फोकस

वर्ल्ड कप 2026 में FIFA ने टूर्नामेंट में हर हाफ के बीच हाइड्रेशन ब्रेक शुरू किए थे। इन ब्रेक्स के दौरान ब्रॉडकास्टर्स ने एडवर्टाइजमेंट दिखाए। रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्स ने इन ब्रेक्स के दौरान विज्ञापन बेचकर करीब 250 मिलियन डॉलर की कमाई की।
इस बार वर्ल्ड कप पहली बार 48 टीमों के साथ खेला गया। ज्यादा टीमों और ज्यादा मैच से FIFA की कमाई में इजाफा हुआ। आने वाले समय में मैच के बीच ज्यादा ब्रेक दिए जाएंगे, ताकि एडवर्टाइजमेंट से ज्यादा रेवेन्यू कमाया जा सके।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI: मेसी-एम्बाप्पे और हालैंड को जगह, कोबेल गोलकीपर; रोनाल्डो-यमाल बाहर

