FIFA World Cup 2026-25213: स्पेन और स्विट्जरलैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में,ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया को हराकर जगह बनाई
Published:
3 min read

स्विट्जरलैंड ने 88 साल बाद जीता वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच एम्बोलो-नडोये के गोल से अल्जीरिया 2-0 से हारा
स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में स्पेन और स्विट्जरलैंड ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली है। स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया, जबकि स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से मात दी।
लॉस एंजिलिस में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। पहले ही मिनट में लामिन यामाल ने गोल पर शूट किया और पूरी टीम लगातार ऑस्ट्रिया पर दबाव बनाती रही।
36वें मिनट में मिकेल ओयारजाबाल ने मार्क कुकुरेला के पास पर गोल कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में एलेक्स बेना की फ्री-किक क्रॉसबार से टकराई, जबकि यामाल ने भी कई अच्छे मौके बनाए।
दूसरे हाफ में स्पेन ने अपनी बढ़त और मजबूत की। 66वें मिनट में एलेक्स बेना के क्रॉस पर पेड्रो पोरो ने हेडर लगाकर अपने इंटरनेशनल कॅरियर का पहला गोल किया। इसके बाद 89वें मिनट में ओयारजाबाल ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की 3-0 की जीत पक्की कर दी।
स्पेन की यह 2010 में वर्ल्ड कप जीत के बाद नॉकआउट स्टेज में पहली जीत है। अब स्पेन का सामना राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विनर टीम से होगा।

स्विट्जरलैंड 1938 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंचा
दूसरी ओर, वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच के हीरो रहे 20 साल के युवा फॉरवर्ड जोहान मंजाम्बी, ने पहले गोल की शानदार शुरुआत की। उनके बेहतरीन मूव के बाद ब्रेल एम्बोलो ने गोल कर स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई।स्विट्जरलैंड के लिए यह जीत भी खास रही क्योंकि टीम ने 1938 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत हासिल की है।

दिन के तीसरे मैच में पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा (Diogo Jota) को याद किया। मैच खत्म होते ही रोनाल्डो ने जोटा की नंबर-21 जर्सी पहन ली। फिर साथियों के साथ खड़े होकर आसमान की ओर देखा और उन्हें ट्रिब्यूट दिया। इस दौरान रोनाल्डो काफी इमोशनल नजर आए। 3 जुलाई 2025 को जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

