अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से: स्पेन की टक्कर फ्रांस से, जानिए कब और कहां देख सकेंगे दोनों सेमीफाइनल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है। लियोनेल मेसी, हैरी केन और किलियन एम्बाप्पे की टीमें टॉप-4 में पहुंची हैं। अब सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना, फ्रांस, स्पेन और इंग्लैंड हैं।
पहला सेमीफाइनल 14 और दूसरा 15 जुलाई को रात 12.30 से खेला जाएगा। पहले मुकाबले में फ्रांस और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
सेमीफाइनल का शेड्यूल...
14 जुलाई (मंगलवार), रात 12:30 बजे
फ्रांस vs स्पेन
वेन्यू: डलास स्टेडियम, अर्लिंग्टन
15 जुलाई (बुधवार), रात 12:30 बजे
अर्जेंटीना vs इंग्लैंड
स्थान: अटलांटा स्टेडियम
फाइनल कब होगा?
दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस बार फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा।
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 के मैच?
वर्ल्ड कप के सभी मैच टीवी चैनल Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर LIVE दिखाए जा रहे हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो सभी मुकाबलों की LIVE Streaming ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

