क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल: 8 टीम के बीच 4 मुकाबले; जानिए कब-कहां देखें LIVE मैच
Published: Updated:
2 min read

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को होना है। यह न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। अब 8 टीमों के बीच 4 क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे, जिनमें जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेंगी। क्वार्टरफाइल में पहुंचने वाली 8 टीमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।
राउंड ऑफ 16 में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। वहीं स्पेन ने इंजरी टाइम में गोल कर पुर्तगाल को 1-0 से हराया। अब सभी की नजरें क्वार्टरफाइनल मुकाबलों पर हैं।

क्वार्टरफाइनल का शेड्यूल...
- 10 जुलाई (शुक्रवार), 1:30 बजे (AM)
फ्रांस vs मोरक्को
वेन्यू: जिलेट स्टेडियम, फॉक्सबोरो - 11 जुलाई (शुक्रवार), 12:30 बजे (AM)
स्पेन vs बेल्जियम
स्थान: सोफी स्टेडियम, इंगलवुड - 12 जुलाई (शनिवार), 2:30 बजे (AM)
नॉर्वे vs इंग्लैंड
स्थान: हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स - 12 जुलाई (रविवार), 6:30 बजे (AM)
अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड
स्थान: एरोहेड स्टेडियम, कैनसस सिटी
राउंड ऑफ 16 का हाल
- फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
- मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया।
- स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया।
- बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर राउंड ऑफ 8 में जगह बनाई।
- इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया।
- नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हरा दिया।
- अर्जेंटीना ने इजिप्ट को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
- स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मात दी।

कब होंगे सेमीफाइनल?
पहले और दूसरे क्वार्टरफाइनल की विजेता टीमें 14 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। वहीं नॉर्वे-इंग्लैंड और अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैच की विजेता टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दूसरा सेमीफाइनल 15 जुलाई को होगा। दोनों सेमी भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से खेले जाएंगे।
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 के मैच?
वर्ल्ड कप के सभी मैच टीवी चैनल Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर LIVE दिखाए जा रहे हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो सभी मुकाबलों की LIVE Streaming ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

