FIFA वर्ल्ड कप की प्राइज मनी 8331 करोड़ रु.: चैम्पियन टीम को मिलेंगे 488 करोड़, आखिरी नंबर पर रहने वाली टीम भी 96 करोड़ ले जाएगी; देखिए फुल लिस्ट
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है। टॉप-4 में अर्जेंटीना, स्पेन, इंग्लैंड और फ्रांस ने जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। FIFA ने इस बार सभी टीमों को पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले करीब 98% ज्यादा प्राइज मनी देने का फैसला किया है।
पिछले यानी कतर फीफा वर्ल्ड कप में टोटल प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी, जिसे बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। आज (13 जुलाई) के हिसाब से यह बढ़ी हुई प्राइज मनी भारतीय रुपए में करीब 8331 करोड़ रुपए है।
अप्रैल में प्राइज मनी बढ़ाई थी
FIFA ने शुरुआत में 2026 सीजन के लिए 727 मिलियन डॉलर प्राइज मनी का ऐलान किया था, जिसे अप्रैल में बढ़ाकर 871 मिलियन कर दिया गया। जिसमें से 703 मिलियन डॉलर सभी 48 टीमों में बंटेंगे।
इसमें चैम्पियन के 51 मिलियन और रनरअप के 34 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली हर एक टीम को भी कम से कम 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा बाकी प्राइज मनी दमदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स में भी बंटेगी।

एक्स्ट्रा ईनाम भी मिलेगा
क्वालिफिकेशन फीस के अलावा हर एक टीम को अलग से 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपए) तैयारी के लिए मिलता है। साथ ही 16 मिलियन डॉलर (करीब 153 करोड़ रुपए) टीम कॉन्ट्रिब्यूशन फीस भी मिलती है। इस तरह हर एक टीम फीफा वर्ल्ड कप से मालामाल होकर जाएगी।

