FIFA वर्ल्ड कप 2026-23858: नेमार जूनियर पांचवीं बार पिता बनेंगे, जियो रेयना-कार्ली लॉयड ने भी खुशखबरी दी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में जहां एक ओर फुटबॉल प्रेमी मैच का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर कुछ ऐसे खास पल भी देखने को मिल रहे हैं जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा है। कई प्लेयर और सेलिब्रिटीज ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देकर इसे यादगार बना दिया है। किसी ने बेबी बंप दिखाकर फैंस को सरप्राइज दिया तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए परिवार में नए मेहमान के आने की जानकारी साझा की। आइए जानते हैं उन चेहरों के बारे में, जिनकी खुशखबरी वर्ल्ड कप के दौरान सुर्खियां बटोर रही है।
नेमार जूनियर

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर ने हाल ही में बताया कि वह अपनी पार्टनर ब्रूना बियांकार्डी के साथ पांचवें बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी। वीडियो में उनके चारों बच्चे और उनकी पत्नी भी नजर आए।
बारबरा पाल्विन

हंगरी की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री बारबरा पाल्विन भी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। बारबरा ने साल 2023 में अमेरिकी अभिनेता डायलन स्प्राउस से शादी की थी। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस साल मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने ऑफिशियल तौर पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की की थी। इसके बाद अमेरिका और पराग्वे के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मैच के दौरान वह स्टेडियम में बेबी बंप के साथ नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी साझा की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
जियो रेयना

अमेरिकी फुटबॉलर जियो रेयना ने भी अपने फैंस को खास अंदाज में खुशखबरी दी। मैच के दौरान उन्होंने गोल का जश्न मनाते हुए गेंद को अपनी जर्सी के अंदर रखा और अंगूठा मुंह में डालकर इशारा किया कि वह पिता बनने वाले हैं। इस अनोखे सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। रेयना और उनकी पार्टनर क्लो ऑर्टोलानो जल्द ही अपने परिवार में नए मेंबर का वेलकम करने वाले हैं।
कार्ली लॉयड

अमेरिका की पूर्व स्टार फुटबॉलर कार्ली लॉयड ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा कर फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने एक प्री-मैच शो के दौरान अपना बेबी बंप दिखाया और परिवार में नए सदस्य के आने की जानकारी दी।

