मुंह पर हाथ रख फुसफुसा रहे थे, रेफरी ने दिखा दिया रेड कार्ड: FIFA के नए नियमों का दूसरा शिकार बने इक्वाडोर के पिएरो; जानिए पूरा मामला
Published:
2 min read

पिएरो हिनकापिए ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर की ओर से खेलते हुए एक भी गोल नहीं किया।
स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 इक्वाडोर के डिफेंडर पिएरो हिनकापिए को विरोधी खिलाड़ी से बहस के दौरान मुंह ढकना महंगा पड़ गया। फीफा के नए नियम के तहत रेफरी ने उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। पिएरो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इस नए नियम के तहत रेड कार्ड पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
यह वाकया के मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच खेले गए राउंड ऑफ-32 मुकाबले में हुआ। मैच के आखिरी समय यानी 95वें मिनट में हिनकापिए की मेक्सिको के फॉरवर्ड सैंटी जिमेनेज से बहस हो गई। इस दौरान उन्होंने मुंह पर हाथ रख जिमेनेज के कान में कुछ कहा। जिमनेज ने इसकी शिकायत रेफरी से की और रेफरी ने VAR चेक करने के बाद पिएरो को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया।
मैच में कुछ मिनट बाकी थे और पिएरो को मैदान छोड़ना पड़ा। मेक्सिको ने यह मुकाबला 2-0 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली, जबकि इक्वाडोर का सफर यहीं खत्म हो गया।

फीफा ने क्यों बनाया यह नया नियम?
फीफा ने हाल ही में यह नियम लागू किया है ताकि खिलाड़ी मुंह ढककर विरोधी खिलाड़ियों या रेफरी के खिलाफ अपशब्द या आपत्तिजनक बातें न कह सकें। अगर कोई खिलाड़ी बहस या झगड़े के दौरान अपना मुंह ढकता है, तो रेफरी उसे सीधे रेड कार्ड दिखा सकता है।

इस नियम के तहत रेड कार्ड पाने वाले दूसरे खिलाड़ी
इससे पहले पराग्वे के मिगुएल अल्मिरोन इस नियम के तहत रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्हें ग्रुप स्टेज में तुर्की के खिलाफ मैच के दौरान इसी वजह से मैदान से बाहर भेजा गया था।

