फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी आज रात : शकीरा के गानों से शुरुआत, 3 प्लेटफॉर्म्स पर देख पाएंगे लाइव; यहां पूरी डिटेल
Published: Updated:
2 min read

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार (IST) रात 11:00 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम पहले मैच से लगभग 90 मिनट पहले शुरु किया जाएगा
स्पोर्ट्स डेस्क. दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज रात होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में मेक्सिको का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया के कई बड़े कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे। मशहूर सिंगर शकीरा इस सेरेमनी का हिस्सा होंगी।
कब शुरू होगी सेरेमनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार (IST) रात 11:00 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम पहले मैच से लगभग 90 मिनट पहले शुरु किया जाएगा।
कहां होगा शो
उद्घाटन समारोह का आयोजन मेक्सिको सिटी के प्रसिद्ध एस्टाडियो एजटेका स्टेडियम में किया जाएगा।
किस चैनल पर देख सकते हैं लाइव?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट UNITE8 Sports और DD Sports चैनलों पर किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध रहेगी।

कौन-कौन से आर्टिस्ट करेंगे परफॉर्म?
वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में कई मशहूर सिंगर और कलाकार परफॉर्म करेंगे। इनमें शामिल हैं
- शकीरा (Shakira)
- बर्ना बॉय (Burna Boy)
- एलेजांद्रो फर्नांडीज (Alejandro Fernandez)
- बेलिंडा (Belinda)
- जे बाल्विन (J Balvin)
- टायला (Tyla)
ये आर्टिस्ट भी दिखाएंगे
- माना (Mana) मेक्सिको का फैमस रॉक बैंड
- लिला डाउन्स (Lila Downs)
- डैनी ओशन (Danny Ocean)
- लॉस एंजेलिस अजूलेस (Los Angeles Azules) फेमस कंबिया म्यूजिक बैंड

पहली बार तीन देशों में होगा वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में 104 मैच खेले जाएंगे। यह पहली बार है जब फुटबॉल विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको तीन देशों में खेला जाएगा।

