FIFA वर्ल्ड कप 2026-23372: कनाडा की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस, अमेरिका में कैटी पेरी ने दर्शकों को झुमाया; टॉप मोमेंट्स
Published:
2 min read

मेक्सिको के बाद कनाडा और अमेरिका में भी FIFA WC 2026 की ओपनिंग सेरेमनी हुई।
स्पोर्ट्स डेस्क। मेक्सिको के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कनाडा और अमेरिका में भी हुई। टोरंटों में शुक्रवार (12 जून) की सुबह तो लास एंजेलिस में शाम को यह इवेंट हुआ। दोनों वेन्यू पर खेल के साथ-साथ मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भारत से एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी परफॉर्मेंस दी। वह टोरंटो में हुई सेरेमनी में नजर आईं।
अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित सोफी स्टेडियम में मशहूर गायिका कैटी पेरी ने शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ रैपर फ्यूचर समेत कई इंटरनेशनल कलाकारों ने भी मंच पर रंग जमाया। इस दौरान स्टेडियम में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे मौजूद रहे। टॉम क्रूज, डेविड बेकहम, जॉर्ज लुकास, हैली बेरी, जेमी फॉक्स और पेरिस हिल्टन जैसी हस्तियां मैच देखने पहुंचीं। दोनों ओपनिंग सेरेमनी की चुनिंदा तस्वीरें…












