रोबो डॉग और रेफरी के बॉडी कैम: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में और क्या नया, अनदेखा या अनजाना; ग्राफिक्स से समझिए
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026......इस बार कुछ आम नहीं...सब कुछ खास और बहुत खास। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस टेक्नोलॉजी भी गेम का पार्ट होंगे। स्मार्ट बॉल, सेमी ऑटोमैटिक ऑफसाइड सिस्टम और रेफरी के बॉडी कैमरे...। यानी कम्पलीट न्यू टेक्नोलॉजी। इससे पहले कि आप फुटबॉल फीवर और रोमांस में डूबें....चलिए कुछ ऐसी बातें जान लेते हैं जो शायद अब तक आपके जेहन से न गुजरी हों।

टूर्नामेंट के लिए एडिडास ने नई ऑफिशियल मैच बॉल ट्रिओन्डा लॉन्च की है। इस बॉल का डिजाइन 3 देशों को ट्रिब्यूट देता है। इसमें रेड, ग्रीन और ब्लू कलर यूज किए गए हैं। यह कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका को रिप्रेजेंट करते हैं।
बॉल पर तीनों देशों के सिंबल हैं। कनाडा का मेपल लीफ, मेक्सिको का ईगल और अमेरिका का स्टार। गोल्डन टच फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ट्रिब्यूट देने के लिए दिया गया है।
एडिडास की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल
एडिडास 1970 से FIFA वर्ल्ड कप की ऑफिशियल मैच बॉल बना रही है। ट्रिओन्डा कंपनी की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल है।

प्लेयर्स को डिजिटल स्कैन करके उनका 3D मॉडल तैयार किया जाएगा। ये मॉडल स्कैनिंग से बनाए जाएंगे। प्लेयर्स के शरीर के हर हिस्से की जानकारी देंगे। इससे AI सिस्टम प्लेयर्स की मूवमेंट को ट्रैक कर सकेगा।

सुरक्षा के लिए इस बार रोबोट डॉग्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ये चार पैरों वाले रोबोट होंगे। इनका यूज सिक्योरिटी एजेंसियों को किसी भी सिचुएशन को पहले से समझने और कंट्रोल करने में मदद के लिए किया जाएगा।

मैच में स्टेडियम के अंदर कई कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे। प्लेयर्स और बॉल की पोजिशन को ट्रैक करेंगे। कोई पास खेला जाएगा। सिस्टम तुरंत एनालिसिस करेगा कि अटैकिंग प्लेयर ऑफसाइड पोजिशन में है या नहीं है। अगर प्लेयर 10 सेमी या उससे ज्यादा ऑफसाइड होता है तो AI सिस्टम तुरंत डेटा प्रोसेस करके रेफरी के ईयरपीस में अलर्ट भेजेगा। इससे रेफरी को VAR स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होगी।

रेफरी हाईटेक कैमरा पहनेंगे। इसमें स्टेबलाइजेशन टेक्नोलॉजी होगी। यह ब्लर को कम करेगी। मैच का फर्स्ट पर्सन व्यू रिकॉर्ड करेगी। ब्रॉडकास्टिंग के लिए विजुअल्स तैयार होंगे। यह सिस्टम इंजरी और मेडिकल रिव्यू में भी मददगार होगा।

