FIFA वर्ल्ड कप में 2896 करोड़ रु. की मनी लॉन्ड्रिंग!: अर्जेंटीना पर आरोप, रिपोर्ट- घर लौटते समय AFA अध्यक्ष को हिरासत में लिया
Published: Updated:
2 min read

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को हुआ था। मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही टूर्नामेंट से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला सामने आया है। फाइनल 19 जुलाई को हुआ, जिसमे स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अर्जेंटीना टीम घर लौट रही थी, तभी अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने दबिश दी।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि FBI ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के अध्यक्ष क्लाउडियो 'चिक्वी' तापिया (Claudio 'Chiqui' Tapia) को कुछ देर हिरासत में लिया। उनसे 300 मिलियन डॉलर (करीब 2896 करोड़ भारतीय रुपए) की मनी लॉन्ड्रिंग के बारे में पूछताछ की गई।
AFA ने इन सभी दावों को गलत बताया
रिपोर्ट्स की मानें तो FBI ने तापिया का फोन भी जब्त किया है। हालांकि AFA ने इन सभी दावों का खंडन किया है। अर्जेंटीनाई एसोसिएशन ने कहा कि ना तो उनके अध्यक्ष और ना ही कोषाध्यक्ष पाब्लो टोविगिनो (Pablo Toviggino) को हिरासत में लिया गया। ना ही किसी का फोन जब्त किया गया है।

हालांकि AFA ने यह जरूर कन्फर्म किया है कि एक थर्ड पार्टी को इस मामले में समन भेजा गया है। उनसे US ग्रैंड ज्यूरी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल, AFA ने इस थर्ड पार्टी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उसने नाम तक नहीं बताया।
300 मिलियन डॉलर के कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच
मीडिया आउटलेट Infobae के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी AFA से जुड़े 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा के कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच कर रहे हैं। अमेरिकी एजेंसी जांच कर रही हैं कि US के बैंकों के द्वारा दो कई मिलियन डॉलर को इधर से उधर किया गया है, वो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा तो नहीं है। बैंक स्टेटमेंट से पता चला है कि कुछ फंड को बैंक खातों में कुछ समय के लिए रखा भी गया था, जिसे बाद में ट्रांसफर किया गया।

