FIFA वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में मेक्सिको की जीत: दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया; दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया जीता
Published: Updated:
3 min read

फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-ए मैच के दौरान राउल जिमेनेज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेक्सिको का दूसरा गोल करते हुए।
स्पोर्ट्स डेस्क.फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अच्छी और रोमांचक अंदाज में हुई। मेजबान मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। वहीं ग्रुप-ए के दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर तीन अंक हासिल किए।
9वें मिनट में जूलियन क्विनोन्स ने गोल किया
मेक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में खेले गए ओपनिंग मैच में मेक्सिको ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। मैच के सिर्फ 9वें मिनट में जूलियन क्विनोनेस ने गोल दागकर इस वर्ल्ड कप का पहला गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस गोल के बाद साउथ अफ्रीका की टीम लगातार दबाव में नजर आई।
दूसरे हाफ में मुकाबला और ज्यादा अच्छा हो गया अफ्रीका के याया सिथोले को 50वें मिनट में रेड कार्ड मिला, जिसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर हो गई। हालात तब और खराब हो गए जब थेम्बा ज्वाने को भी रेड कार्ड दिखा दिया गया। हालांकि मेक्सिको के सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला, लेकिन तब तक दक्षिण अफ्रीका को काफी नुकसान हो चुका था। 67वें मिनट में अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर लगाकर मेक्सिको की बढ़त 2-0 कर दी।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका वापसी नहीं कर सकी और मेक्सिको ने आराम से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच की सबसे खास बात रही तीन रेड कार्ड मिले। आंकड़ों के मुताबिक-2022 वर्ल्ड कप के पूरे 64 मैचों में चार रेड कार्ड दिखाए गए थे, जबकि इस बार पहले ही मैच में तीन खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा।

80वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ओह ह्योन-ग्यु ने विनिग गोल किया
उधर, ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर मजबूत शुरुआत की। दक्षिण कोरिया ने पहले हाफ में कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सका। कप्तान सोन ह्युंग-मिन ने भी कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में चेकिया ने खेल के विपरीत 52वें मिनट के आसपास बढ़त हासिल कर ली।
लादिस्लाव क्रेजची ने हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि दक्षिण कोरिया ने हार नहीं मानी और लगातार एग्रेसिव जारी रखा। 67वें मिनट में ह्वांग इन-बोम ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मैच के 80वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ओह ह्योन-ग्यु ने विनिग गोल दागकर दक्षिण कोरिया को 2-1 की अहम जीत दिला दी।

18 जून को मेक्सिको और कोरिया का मुकाबला
अब ग्रुप-ए में मेक्सिको और दक्षिण कोरिया ने जीत के साथ अपने खाते में तीन-तीन अंक जोड़ लिए हैं। 18 जून को मेक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप की टॉप टीम तय करने में अहम साबित हो सकता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और चेकिया अपनी पहली जीत की तलाश में आमने-सामने होंगे।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ये खबरें भी पढ़ें-

