Skip to content

नेमार-नोयर समेत 6 रिटायर: रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया

Published: Updated:

4 min read

39 साल के लियोनेल मेसी का यह आखिरी FIFA वर्ल्ड कप हो सकता है।

39 साल के लियोनेल मेसी का यह आखिरी FIFA वर्ल्ड कप हो सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 अब तेजी से फाइनल की ओर है। टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। फाइनल 19 जुलाई को होगा। अभी क्वार्टरफाइनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल ही होगा। हालांकि इससे पहले ही नेमार और मैनुअल नोयर समेत कई प्लेयर्स ने रिटायरमेंट ले लिया है। रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप रहा।

दूसरी ओर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का भी यह आखिरी वर्ल्ड कप है। मेसी की अर्जेंटीना टीम अभी खिताब की रेस में हैं। यह डिफेंडिंग चैम्पियन भी है। पिछले यानी 2022 वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था।

2026 सीजन शुरू होने से पहले हमने बताया था कि मेसी, रोनाल्डो और नेमार जूनियर समेत 8 खिलाड़ियों के लिए कॅरियर का यह आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। अब टूर्नामेंट के बीच में ही इसमें से 6 ने संन्यास ले लिया है। आइए उन प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट लिया है...

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया


रोनाल्डो (पुर्तगाल)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के कॅरियर का भी यह छठवां और आखिरी वर्ल्ड कप रहा। पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 के मैच में स्पेन ने 1-0 से हराकर बाहर किया। इस हार के साथ ही रोनाल्डो का सफर भी खत्म हो गया है। उन्होंने मैच से पहले ही क्लियर कर दिया था कि यह उनके कॅरियर का आखिरी वर्ल्ड कप रहेगा। हालांकि उन्होंने अभी संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया


मैनुअल नोयर (जर्मनी)

गोलकीपर मैनुअल नोयर (Manuel Neuer) पहले ही संन्यास ले चुके थे, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी करते हुए यह वर्ल्ड कप खेला था। 4 बार की चैम्पियन जर्मनी इस वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे से पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हारकर बाहर हो गई है। इसके साथ ही 40 साल के नोयर ने फिर संन्यास ले लिया। यह उनके कॅरियर का पांचवां वर्ल्ड कप था।

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया
गुलिएर्मो ओचोआ। (फोटो- सोशल मीडिया)


गुलिएर्मो ओचोआ (मैक्सिको)

इस FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इंग्लैंड ने संयुक्त मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मेक्सिको के गोलकीपर गुलिएर्मो ओचोआ (Guillermo Ochoa) भी रिटायर हो गए। 40 साल गोलकीपर ने वर्ल्ड कप से पहले ही हिंट दे दिया था कि यह उनके कॅरियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यह उनका छठवां सीजन था।

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया
व्हाइट एंड रेड चेक वाली जर्सी में लुका मोड्रिक। (ANI)


लुका मोड्रिक (क्रोएशिया)

क्रोएशिया की टीम राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हो गई। उसे रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने 2-1 से हराया था। इसके साथ ही 40 साल के लुका मोड्रिक (Luka Modric) ने भी संन्यास ले लिया है। वे इस वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के बाद दूसरे उम्रदराज प्लेयर थे।

मोड्रिक के रहते ही क्रोएशिया टीम 2018 वर्ल्ड कप में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां फ्रांस ने हराया था। 2022 सीजन में क्रोएशिया टीम तीसरे नंबर पर रही थी। यह मोड्रिक का 5वां वर्ल्ड कप था।

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया
नेमार जूनियर। (फोटो- ANI)


नेमार (ब्राजील)

5 बार की चैंपियन ब्राजील भी राउंड ऑफ 16 में हारकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। उसे नॉर्वे ने 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस मुकाबले के ठीक बाद नेमार जूनियर (Neymar Jr) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया। वह रोते हुए मैदान छोड़ते नजर आए। हालांकि, वह क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। 34 साल के नेमार लगातार चोट से जूझते रहे हैं। यह उनका चौथा वर्ल्ड कप था।

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया
सादियो माने। (फोटो- इंस्टाग्राम)

सादियो माने (सेनेगल)

सेनेगल की टीम भी राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हो गई। उसे बेल्जियम ने 3-2 से हराया था। इसी के साथ कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 34 साल के सादियो माने (Sadio Mane) रिटायर हो गए हैं। हालांकि यह अभी क्लियर नहीं हुआ है। सादियो इस बार वर्ल्ड कप में सेनेगल की कप्तानी करते दिखाई दिए थे।

लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख के पूर्व विंगर सादियो ने ही 2021 में सेनेगल को पहला अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जिताया था। तब सादियो ने मैच विनिंग पेनल्टी गोल दागा था। 2022 वर्ल्ड कप में चोट के चलते नहीं खेल सके थे। सादियो लगातार चोट से जूझते रहे हैं।

मेसी की टीम अब भी खिताब की रेस में...

रोनाल्डो का ये आखिरी FIFA वर्ल्ड कप, जानिए किस-किस ने संन्यास लिया


लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)

2022 FIFA वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को चैम्पियन बनाने वाले मेसी (Lionel Messi) का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। 39 साल के मेसी के कॅरियर का यह छठवां वर्ल्ड कप है। अगले वर्ल्ड कप तक वे 43 साल के होंगे, ऐसे में उनका खेलना नामुमकिन सा रहेगा।

अर्जेंटीना टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। यह मैच रविवार यानी 12 जुलाई को खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

अन्य न्यूज़

Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER