मैच के बाद हकिमी के लिए रुके एम्बाप्पे: गले लगाकर बोले- अब फिर से दोस्त बन जाते हैं; क्वार्टर फाइनल में दोनों की टीमें आमने-सामने थी
Published:
3 min read

एम्बाप्पे फ्रांस के कप्तान हैं और हकीमी मोरक्को के कैप्टन हैं। दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय तक पेरिस सेंट जर्मेन फुटबॉल क्लब के लिए साथ खेले हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी गोल की नहीं, बल्कि किलियन एम्बाप्पे और अशरफ हकिमी की दोस्ती की हो रही है। मैच खत्म होते ही एम्बाप्पे सीधे अपने करीबी दोस्त हाकिमी के पास पहुंचे, उन्हें गले लगाया और हौसला बढ़ाया। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे फुटबॉल की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक बताया।
मैच अपनी जगह दोस्ती अपनी जगह
फ्रांस और मोरक्को के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एम्बाप्पे और हकिमी भी मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ पूरी मेहनत से खेले। लेकिन जैसे ही अंतिम सीटी बजी, दोनों खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि खेल में मुकाबला अपनी जगह है और दोस्ती अपनी जगह।
मैच के बाद एम्बाप्पे ने कहा- मैदान पर उनके लिए सिर्फ जीत मायने रखती है। उस समय वह अपने दोस्त के बारे में नहीं सोच सकते थे, क्योंकि दोनों अपनी-अपनी टीम के लिए खेल रहे थे।, मैच के दौरान कोई भावना नहीं होती। मैं अपनी टीम को जिताने के लिए खेल रहा था और हाकिमी भी अपनी टीम के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे।
एम्बाप्पे ने आगे कहा कि असली भावनाएं मैच खत्म होने के बाद सामने आती हैं। उन्होंने कहा, जब मैं उससे ड्रेसिंग रूम में मिलूंगा, तब हम फिर से दोस्त बन जाएंगे। वह मेरा बहुत करीबी दोस्त है इसलिए उसे इस तरह हारते देखना आसान नहीं है।
पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते थे दोनों खिलाड़ी
एम्बाप्पे और हाकिमी की दोस्ती नई नहीं है। दोनों ने पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) क्लब में कई साल साथ बिताए हैं। दोनों की उम्र भी लगभग एक जैसी है और मैदान के बाहर भी उनकी अच्छी दोस्ती है। वे अक्सर साथ छुट्टियां मनाते हैं, वीडियो गेम खेलते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। यही वजह है कि मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के बावजूद उनकी दोस्ती में कभी कोई फर्क नहीं आया।

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली। फ्रांस लगातार तीसरे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब उसका मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विनर से होगा। मोरक्को की हार के साथ टूर्नामेंट में बची अफ्रीका की आखिरी टीम भी बाहर हो गई।

गोल्डन बूट की रेस में एमबाप्पे
पहले हाफ में पेनल्टी मिस करने वाले कप्तान किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने दूसरे हाफ के 60वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इस वर्ल्ड कप में अब उनके आठ गोल हो गए हैं। वह गोल्डन बूट की रेस में अब मेसी को टक्कर दे रहे हैं। मेसी के भी 8 गोल हैं। हालांकि, एम्बाप्पे के 3 असिस्ट हैं और मेसी के 1। इसी वजह से गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे टॉप पर पहुंच गए हैं।

