फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैच देखने जा रहे फैंस की Uber पर चली गोली, ड्राइवर घायल; एक की मौत
Published: Updated:
3 min read

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अमेरिका के कंसास सिटी में हुई गोलीबारी की घटना ने लोगों को डरा दिया। ( फोटो सोर्स -@रॉयटर्स)
स्पोर्ट्स डेस्क.फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अमेरिका के कंसास सिटी में हुई गोलीबारी की घटना ने लोगों को डरा दिया। अर्जेंटीना टीम का मैच देखने जा रहे फैंस की Uber पर भी गोली चलाई गई, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस अब एक 22 साल के संदिग्ध की तलाश कर रही है।
6 बजे से 6:30 बजे फायरिंग हुई
अमेरिका के कंसास सिटी में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक- मंगलवार शाम करीब 6 बजे से 6:30 बजे के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच जगह फायरिंग हुई। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
फैन्स मैच देखने जा रहे थे
घायलों में एक Uber ड्राइवर भी शामिल है, जो अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के मैच के लिए जा रहे फैंस को स्टेडियम पहुंचा रहा था। अर्जेंटीना के दो फैंस ने मीडिया को बताया कि वे Uber में बैठकर मैच देखने जा रहे थे, तभी एक दूसरी कार उनकी गाड़ी के पास आई और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

ड्राइवर के पैर में गोली लगी
फैंस के मुताबिक-पहले उन्हें लगा कि शायद गाड़ी का टायर फट गया है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने देखा कि ड्राइवर के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित जगह पर ले गई। फैंस को बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बाद में पुलिस की गाड़ी से स्टेडियम पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक Uber ड्राइवर की चोट गंभीर नहीं है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। हालांकि शहर में हुई बाकी घटनाओं में कई लोग घायल हुए। इनमें तीन बड़े लोग और एक नाबालिग लड़का घायल हुआ। शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई
इसी दौरान एक अन्य घटना में एक कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जब ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों को उसके शरीर पर गोली लगने का निशान मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि यह मौत भी उसी फायरिंग की कड़ी से जुड़ी हो सकती है।जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई लग रही हैं। पीड़ितों ने बताया कि वे सड़क या हाईवे पर गाड़ी चला रहे थे, तभी किसी ने उनकी गाड़ियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस को शक है कि इन हमलों के पीछे एक ही व्यक्ति हो सकता है।
पुलिस ने संदिग्ध की उम्र 22 साल बताई है। जिसे हथियारबंद और खतरनाक बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने उसे शहर के बाहरी इलाके इंडिपेंडेंस में एक घर तक ट्रैक किया था। वहां कई घंटों तक पुलिस और संदिग्ध के बीच टेशन की स्थिति बनी रही, लेकिन जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था।पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। वर्ल्ड कप के माहौल के बीच हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

