ग्रुप स्टेज के 72 मैच, 215 गोल: 46.44 लाख दर्शक, 28 लाख लीटर बियर कंज्यूम; देखिए 2026 FIFA वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड्स
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं। अब राउंड ऑफ 32 के मैच शुरू हो गए हैं। ग्रुप स्टेज में ही इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग वर्ल्ड कप हो गया है। मैच, गोल और दर्शकों के साथ खाने-पीने के मामले में भी कई रिकॉर्ड बने हैं। ग्रुप स्टेज में 72 मैच हुए, जिसमें 215 गोल दागे गए।
जबकि पिछले फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 64 मैच हुए थे, जिसमें 172 गोल किए गए थे। इस बार ग्रुप स्टेज में ही 200 का आंकड़ा पार हो गया है। इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के संयुक्त मेजबानी में हो रहा है।
अल्फोंसो इस सीजन के 1000वें प्लेयर
इस बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में कुल 999 खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे। कनाडा के प्लेयर अल्फोंसो डेविस (Alphonso Davies) इस वर्ल्ड कप के 1000वें खिलाड़ी बने, जो राउंड ऑफ 32 में पहला मैच खेलने उतरे थे। कनाडा ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है।

करीब 3 लाख हॉट डॉग बिके
ग्रुप स्टेज के दौरान रिकॉर्ड करीब 28 लाख बियर कंज्यूम हुई। 10 लाख से ज्यादा वॉटर बॉटल्स की बिक्री हुई। इसके अलावा करीब 3 लाख हॉट डॉग बिके। हालांकि अभी नॉकआउट राउंड जारी है। इस वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को होगा। ऐसे में कई और भी रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद है।
ग्रुप स्टेज में 1994 सीजन का रिकॉर्ड टूटा
दर्शकों के मामले में पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गए था। ग्रुप स्टेज के मैच देखने के लिए 4,644,549 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। दर्शकों के मामले में दूसरा वर्ल्ड कप सीजन 1994 था, तब फाइनल समेत 52 मैच हुए थे। इन्हें देखने 3,587,538 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। यह रिकॉर्ड तो 2026 सीजन के ग्रुप स्टेज के 56वें मैच में ही टूटा गया था।

एक मैच में सबसे कम दर्शक का रिकॉर्ड
यदि किसी एक मैच में सबसे कम दर्शकों की बात करें तो यह 96 साल पहले हुआ था। 1930 के FIFA वर्ल्ड कप में रोमानिया और पेरू के बीच मैच खेला गया था। मुकाबला उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में हुआ था। इस मैच को देखने करीब 300 दर्शक ही स्टेडियम में पहुंचे थे।
ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में दर्शकों की संख्या 2500 बताई गई है, लेकिन इतिहासकार ऐसा नहीं मानते हैं। वे मानते हैं कि इस मैच को देखने करीब 300 दर्शक ही पहुंचे थे। इसकी बड़ी वजह ठंडा मौसम और इंटरनेशनल ट्रेवल संबंधी परेशानियां थीं।खाने-पीने के मामले में भी रिकॉर्ड

