FIFA World Cup 2026: DD स्पोर्ट्स पर फ्री दिखाए जाएंगे कुछ मैच, लिस्ट में सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल
Published: Updated:
2 min read

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच मेक्सिको vs साउथ अफ्रीका के बीच 12 जून को होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क.फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है और भारत में फुटबॉल प्रेमियों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के मैच देखने के लिए तैयार है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत में इसे कैसे देखा जाएगा और क्या इसे फ्री में भी देखा जा सकता है या नहीं।
अच्छी बात यह है कि इस बार दर्शकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। कुछ मैच आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं, जबकि पूरे टूर्नामेंट के लिए अलग डिजिटल और टीवी प्लेटफॉर्म तय किए गए हैं।
इंडिया में किसके पास ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हैं
लंबे समय तक यह साफ नहीं था कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण कौन करेगा। लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि भारत में इसके आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 'Zee Entertainment Enterprises' के पास हैं। इसका मतलब है कि पूरे वर्ल्ड कप का प्रसारण टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर किया जाएगा। Zee ने इसके लिए नए स्पोर्ट्स चैनल भी लॉन्च किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- Unite8 Sports 1
- Unite8 Sports 1 HD
- Unite8 Sports 2
- Unite8 Sports 2 HD
इन चैनलों पर मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
जी5 पर फीफा वर्ल्ड कप 2026की लाइव स्ट्रीमिंग रहेगी। इसके लिए दो तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान दिए जाएंगे:
- 3 महीने का प्लान: 799
- 1 साल का प्लान: 1699
यानि अगर आप पूरा टूर्नामेंट देखना चाहते हैं तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ मैच टीवी पर फ्री में भी उपलब्ध रहेंगे।

क्या फीफा वर्ल्ड कप फ्री में भी देखा जा सकता है?
हां, अच्छी बात यह है कि इस बार कुछ मैच बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए Doordarshan Sports (DD Sports) दर्शकों को फ्री में मैच दिखाने वाला है।

DD Sports पर कौन से मैच फ्री में दिखेंगे?
DD Sports और DD Free Dish पर फैन्स कुछ चुनिंदा और बड़े मुकाबले फ्री में देख पाएंगे
- ओपनिंग मैच: मेक्सिको vs साउथ अफ्रीका (11 जून की रात, 12:30 AM IST यानी 12 जून को)
- क्वार्टर फाइनल मैच (9, 10 और 11 जुलाई)
- सेमीफाइनल मैच (14 और 15 जुलाई)
- फाइनल मैच (19 जुलाई)

