FIFA वर्ल्ड कप कैंप में फैमिली विजिट की परमिशन: इंग्लैंड टीम के हेड कोच तूखेल ने रूल बदले; टीम का पहला मुकाबला क्रोएशिया के खिलाफ
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज (11 जून) होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के हेड कोच थॉमस तूखेल ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले प्लेयर्स को उनकी वाइफ और गर्लफ्रेंड्स (WAGs) से मिलने की परमिशन दे दी है। उन्होंने फ्लोरिडा में चल रहे ट्रेनिंग कैंप और कंसास सिटी स्थित टीम बेस पर फैमिली विजिट से जुड़े नियमों में ढील दी है।
मकसद प्लेयर्स का मेंटल प्रेशर कम करना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले का मकसद प्लेयर्स का मेंटल प्रेशर कम करना। उन्हें वर्ल्ड कप से पहले रिलैक्स माहौल देना है। फ्लोरिडा कैंप में फैमिली मेंबर्स प्लेयर्स से मिल सकेंगे। टूर्नामेंट के दौरान कंसास सिटी में भी मैच के आसपास मुलाकात की परमिशन रहेगी।
हालांकि, तूखेल ने साफ किया है कि डिसिप्लिन से कोई समझौता नहीं होगा। टीम मैनेजमेंट इस बात का ध्यान रखेगा कि फैमिली की मौजूदगी का असर प्लेयर्स के फोकस और मैच प्रिपरेशन पर न पड़े।

बेलिंगहम, केन और मैनू से मिलने पहुंचीं पार्टनर्स
जूड बेलिंगहम की गर्लफ्रेंड एशलिन कास्त्रो हाल ही में फ्लोरिडा स्थित टीम होटल पहुंची। दोनों ने साथ में समय बिताया। वहीं हैरी केन की वाइफ केट और कोबी मैनू की गर्लफ्रेंड लैला रॉय भी कैंप में पहुंचीं। गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने भी तूखेल के इस फैसले का सपोर्ट किया है।
पहला मुकाबला क्रोएशिया के खिलाफ
इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला अमेरिका के टेक्सास राज्य के अर्लिंग्टन शहर में खेला जाएगा। भारतीय फैंस यह मैच 18 जून की रात 1:30 बजे से देख सकेंगे।

मैच की टाइमिंग
इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहा है। ऐसे में भारत में टाइमिंग को लेकर कुछ लोगों के लिए थोड़ा कन्फ्यूजन हो सकता है। जैसे वर्ल्ड कप का पहला मैच 11 जून को होगा, लेकिन टाइमिंग भारतीय समयानुसार रात को 12.30 बजे रहेगी। ऐसे में इंडिया में 12 जून हो जाएगा। इसी तरह फाइनल भारत में रात को 12.30 बजे से होगा। ऐसे में दूसरा दिन (20 जुलाई) लग जाएगा।
हालांकि कुछ मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 और 10.30 बजे भी खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के दौरान इसमें दो मैच पुर्तगाल के हैं, जिससे क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते हैं। एक मैच अर्जेंटीना का है, जिससे लियोनल मेसी खेलते हैं।

भारतीय फैन्स कहां मैच देख सकेंगे
भारत में FIFA वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स जी (Zee) ग्रुप ने खरीदे हैं। ऐसे में भारतीय फैन्स वर्ल्ड कप के मैच टीवी चैनल यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क (Unite8 Sports Network) पर देख सकेंगे। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 एप और FIFA की वेबसाइट पर होगा। यानी मोबाइल यूजर्स जी5 एप पर मैच देख सकेंगे।
Zee ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले यह चैनल यूनाइट8 स्पोर्ट्स लॉन्च किया है। यहां कमेंट्री हिंदी और इंग्लिश में ही होगी।

