FIFA वर्ल्ड कप के लिए 2026 स्पेशल रिंग: चैम्पियन टीम को 30 रिंग, बाकी 1996 सेल होंगी; 19 जुलाई को WC फाइनल
Published: Updated:
3 min read

फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। (फोटो सोर्स-@fifa)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कल (19 जुलाई) रात 12.30 बजे खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा। इससे ठीक पहले FIFA ने चैम्पियन टीम और फैन्स के लिए एक स्पेशल गिफ्ट देने का ऐलान किया है। वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार चैम्पियन टीम को ट्रॉफी के साथ स्पेशल रिंग्स भी दी जाएंगी।
मैच के बाद टेम्पररी रिंग्स पहनाई जाएंगी
FIFA ने इस बार 2026 रिंग्स तैयार की हैं। इनमें से स्पेशल 30 रिंग चैम्पियन टीम के लिए होंगी। इसमें कप्तान-कोच समेत सभी प्लेयर और स्टाफ को मिलेंगी। बाकी 1996 रिंग्स फैन्स के लिए सेल की जाएंगी। इनकी प्राइज का खुलासा अभी नहीं किया गया।
रविवार को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले जाने वाले फाइनल के बाद विजेता टीम को हमेशा की तरह गोल्ड मेडल मिलेंगे। वहीं कप्तान और हेड कोच समेत चैम्पियन प्लेयर्स को मैच के तुरंत बाद टेम्पररी रिंग्स पहनाई जाएंगी। बाद में पूरी टीम के लिए कस्टमाइज्ड रिंग्स तैयार की जाएंगी।
सिर्फ 2026 रिंग्स ही बनाई जाएंगी
FIFA ने बताया कि कुल 2026 रिंग्स तैयार होंगी। यह नंबर साल 2026 को ध्यान में रखकर तय की गई है। हर रिंग पर अलग नंबर होगा। इसे प्लेयर के साइज के हिसाब से बनाया जाएगा। साथ में ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इनमें से 30 कस्टमाइज्ड रिंग्स चैंपियन टीम को मिलेंगी। यह बाकी 1996 रिंक के मुकाबले अलग और स्पेशल डिजाइन की जाएंगी।
यह भी पढ़े- मेसी ने कभी बेबी यमाल को नहलाया था: अब FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने, 2007 की फोटो फिर वायरल

अमेरिकी स्पोर्ट्स से इंस्पायर
चैंपियनशिप रिंग्स देने की परंपरा अमेरिका के स्पोर्ट्स में काफी पुरानी है। इसकी शुरुआत 1893 में मॉन्ट्रियल हॉकी क्लब से मानी जाती है। बाद में मेजर लीग बेसबॉल, NBA और NFL जैसी बड़ी लीग्स में भी चैंपियन टीमों को रिंग्स दी जाने लगीं।
अब पहली बार FIFA ने भी इस परंपरा को अपनाया है। क्योंकि 2026 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका में हो रहा है। इसे अमेरिकी स्पोर्ट्स कल्चर को सम्मान देने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

