असम-कर्नाटक में FIFA वर्ल्ड कप का खुमार: रात 3.30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट, यह मंजूरी सेमीफाइनल और फाइनल की रात ही रहेगी
Published: Updated:
2 min read

लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 15 जुलाई की रात 12.30 बजे होगा। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का खुमार भारत में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह भी है कि असम और कर्नाटक में गुवाहाटी-बेंगलुरु समेत कई जिलों में सेमीफाइनल और फाइनल वाले दिन रात 3.30 बजे तक होटल्स और रेस्टोरेंट खोलने की मंजूरी मिल गई है।
दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 14 जुलाई को खेला गया। दूसरा सेमी 15 जुलाई की रात 12.30 बजे से होगा। जबकि फाइनल 19 जुलाई की रात 12.30 होगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने की शर्त पर मंजूरी
ऐसे में बेंगलुरु में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने देर रात तक मैचों की स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी मांगी थी, जो उन्हें मिल गई है।
स्थानीय पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने कर्नाटक पुलिस एक्ट 1963 के सेक्शन 31(W) के तहत यह मंजूरी दी है। इसके तहत होटल्स और रेस्टोरेंट में फूड सर्व करने का समय रात 1 बजे से बढ़ाकर 3.30 बजे तक कर दिया गया है।

साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि यह मंजूरी सिर्फ मैच वाले दिन ही रहेगी। इस दौरान भी कानून व्यवस्था फुल रहेगी। सभी रेस्टोरेंट और होटल्स मालिकों को यह मंजूरी इसी शर्त पर मिली है कि वे इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।
CM शिवकुमार ने पोस्ट शेयर की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि यह फैसला फैन्स को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- फुटबॉल वर्ल्ड में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। खासकर फीफा वर्ल्ड कप फैन्स के लिए एक फेस्टिवल है। NRAI की मांग पर हमने 14, 15 और 19 जुलाई को रेस्टोरेंट रात 3.30 बजे तक खोलने की परमिशन दी है।

असम CM ने भी मंजूरी दी
इसी तरह असम के CM हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा- फुटबॉल लोगों को जोड़ने का काम करता है। हम चाहते हैं कि फैन्स FIFA वर्ल्ड कप फाइनल और सेमीफाइनल को एंजॉय करें। मैंने गुवाहाटी समेत दूसरे जिले के अधिकारियों को भी 14, 15 और 19 जुलाई को रेस्टोरेंट रात 3.30 बजे तक खोलने की परमिशन दी है।

