FIFA वर्ल्ड कप के दौरान 1000 से ज्यादा ड्रोन डिटेक्ट: FBI बोली- 300 से ज्यादा गिराए, 500 की जांच कर रहे
Published: Updated:
2 min read

FBI के मुताबिक अब तक 1139 ड्रोन मिले हैं। इनमें से 300 से ज्यादा ड्रोन न्यूट्रलाइज किए गए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में 1000 से ज्यादा ड्रोन डिटेक्ट किए गए। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के मुताबिक, अब तक 1139 ड्रोन मिले हैं। इनमें से 300 से ज्यादा ड्रोन गिराए (न्यूट्रलाइज) गए हैं। वहीं, 500 से ज्यादा ड्रोन सीज कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
बिना फोर्स के रोके गए ड्रोन
व्हाइट हाउस के टूर्नामेंट जार एंड्रयू गिउलियानी ने बताया कि रविवार रात तक 1139 ड्रोन डिटेक्ट हो चुके थे। इनमें से 300 से ज्यादा ड्रोन बिना फोर्स का इस्तेमाल किए न्यूट्रलाइज किए गए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसा कैसे किया गया। FBI के स्पेशल एजेंट डग ओल्सन ने बताया कि 500 से ज्यादा ड्रोन सीज किए गए हैं। अब इनका इस्तेमाल एविडेंस के तौर पर जांच में होगा।

एंटी-ड्रोन सिस्टम पर नजर
अमेरिका ने वर्ल्ड कप की सिक्योरिटी के लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं। स्थानीय एजेंसियों को ड्रोन जैम और इंटरसेप्ट करने की ताकत दी गई है। 11 होस्ट शहरों के कई पुलिस अधिकारियों को FBI ने ट्रेनिंग भी दी है।
पहले भी टाला गया था हमला
जून में FBI ने दावा किया था कि उसने व्हाइट हाउस में होने वाले एक MMA इवेंट पर ड्रोन से होने वाले संभावित हमले को नाकाम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरे ड्रोन का इस्तेमाल करने की तैयारी में थे।

