300 रु. का हेयर बैंड बना फैशन ट्रेंड: एरलिंग हॉलैंड की स्टाइलिश चोटी ने किया फेमस, ऑनलाइन डिमांड बढ़ी
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. नॉर्वे के फुटबॉलर एरलिंग हॉलैंड सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वे एक स्टाइलिश चोटी भी रखते हैं। चोटी बांधने के लिए उनका हेयर बैंड करीब 3 यूरो का है, जो इंडियन करेंसी के हिसाब से लगभग 300 रुपये का होता है। यह हेयर बैंड अब फैशन का नया ट्रेंड बन गया है।
हॉलैंड लंबे बाल रखते हैं और मैच के दौरान उन्हें बांधने के लिए KKNEKKI नाम का हेयर बैंड पहनते हैं। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लाखों लोग यह जानना चाहते थे कि वह कौन-सा हेयर बैंड इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद इस ब्रांड की वैल्यू तेजी से बढ़ने लगी।
1980 साउथ कोरिया में इसकी शुरुआत हुई थी
KKNEKKI की शुरुआत 1980 के दशक के आखिर में साउथ कोरिया में हुई थी। बाद में स्कैंडिनेवियाई एक्सेसरी ब्रांड Bon Dep ने इसे यूरोप में फेमस बनाया। यह हेयर बैंड मजबूत धागों और खास रबर से बनाया जाता है, इसलिए यह बालों को अच्छी तरह पकड़ता है। इससे बाल खिंचते नहीं हैं और जल्दी ढीले भी नहीं पड़ते।
हॉलैंड ने इस ब्रांड की डिमांड बढ़ाई
यह ब्रांड पहले से ही लंबे बाल रखने वाले लोगों के बीच पसंद किया जाता था। लेकिन हॉलैंड ने जब से इसे इस्तेमाल किया है, तब से इसकी पहचान पूरी दुनिया में बढ़ गई। खास बात यह है कि हॉलैंड इसे किसी प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पहले से इस्तेमाल करते थे। इसी वजह से लोगों को उनकी पसंद पर भरोसा हुआ।

जर्सी के रंग का हेयर बैंड पहनते थे
FIFA वर्ल्ड कप में फैंस ने यह भी देखा कि हॉलैंड कई बार अपनी टीम की जर्सी के रंग से मिलता-जुलता हेयर बैंड पहनते हैं। इससे उनका लुक और भी अलग नजर आता है। अब इसे हॉलैंड इफेक्ट कहा जा रहा है। इस ब्रांड की ऑनलाइन सर्चिंग बढ़ गई है। लोग अलग-अलग रंगों के हेयर बैंड खरीद रहे हैं।

हॉलैंड ने 5 मैच में 7 गोल किए
हॉलैंड ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 7 गोल दागकर नॉर्वे को 28 साल में पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। हॉलैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में ब्राजील के खिलाफ दो गोल कर नॉर्वे को 2-1 से जीत दिलाई थी। हालांकि क्वार्टरफाइनल में नॉर्वे को इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

